एक सितंबर तक केवाईसी अपडेट नहीं, तो जमा नहीं होगा पीएफ
- 1 सितम्बर तक केवाईसी जमा कराना अनिवार्य
- कोरोना से बचाव के लिए ऑनलाइन अपडेट की फैसिलिटी देहरादून, एक सितंबर तक अगर कर्मचारियों ने केवाईसी नहीं कराई तो उनका पीएफ जमा नहीं हो पाएगा। इसके लिए उमंग एप पर ऑनलाइन सुविधा है। ईपीएफओ के अधिकारियों के अनुसार केवाईसी जमा न होने पर हजारों कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उमंग एप में मिलेगी सुविधा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनुसार किसी भी डिपार्टमेंट से जुड़े कर्मचारियों को सुविधा देने के लिए ऑनलाइन एप की सुविधा मौजूद है। इसके तहत ऑनलाइन साइट पर जाकर पीएफ के लिए केवाईसी जमा करा सकते हैं। जिससे उन्हें कार्यालय पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। आंकड़े कहते हैं -85 हजार लोगों की बैंक डिटेल अपडेट नहीं -पीएफ अकाउंट बैंक से लिंक नहीं। -35000 कर्मचारियों का आधार लिंक नहीं।-56000 का मोबाइल लिंक नहीं अपडेट नहीं।
-1.25 लाख कर्मचारी देहरादून में।
-1000 कंपनियां दून में देती हैं कर्मचारियों को पीएफ। केवाईसी के लिए यह जरूरी आधार लिंक पैनकार्ड बैंक के साथ लिंक मोबाइल नंबर अपडेट प्रोसेजपीएफ की वेबसाइड पर हर कर्मचारी के लिए एक लॉग-इन आईडी मिलती है। उसका पासवर्ड से लॉगइन करना होता है। इसके केवाईसी एड का ऑप्शन होता है। जिसमें जाकर अपने केवाईसी अपलोड करें। इसके बाद ईपीएफ कार्यालय में उसकी डिटेल पहुंच जाती है। इसके बाद कंपनी को यह ईपीएफ से यह जानकारी भेजी जाती है। जिसके ओके करने के बाद आपका केवाईसी ओके हो जाता है।
इस वेबसाइट को करें एक्सेस: द्धह्लह्लश्चह्य://ह्वठ्ठद्बद्घद्बद्गस्त्रश्चश्रह्मह्लड्डद्य-द्वद्गद्व.द्गश्चद्घद्बठ्ठस्त्रद्बड्ड.द्दश्र1.द्बठ्ठ/द्वद्गद्वढ्डद्गह्मद्बठ्ठह्लद्गह्मद्घड्डष्द्ग डीएसपी भी अपडेट जरूरी कर्मचारी का समय समय पर डीएसपी (डिजिटल सिगनेचर) अपडेट करना जरूरी होता है। अधिकारियों के अनुसार किसी भी कर्मचारी का डीएसपी एक्टिवेट करने के लिए उसका सिगनेचर लिया जाता है उसके बाद उसे स्कैन कर डिजिटली अपलोड किया जाता है। यह आ रही समस्या पीएफ डीलेट में कर्मचारियों की जानकारी कई बार गलत फीड होने के कारण समस्या हो रही है। इनमें कर्मचारियों की तीन जानकारी देनी जरूरी होती है। जिसमें कर्मचारियों का नाम, डेट ऑफ बर्थ व जेंडर तक गलत होते है। जिसे अपडेट कराना जरूरी होता है। यह अपडेल ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा रहे हैं। रोजाना 250 आवेदन पहुंच रहेकेवाईसी अपडेट न होने की जानकारी न मिलने पर कर्मचारी देहरादून स्थित कार्यालय में पहुंच रहे हैं। इसके तहत रोजाना 250 से ज्यादा कर्मचारी कार्यालय में पहुंच रहे है। जो पहाड़ों से भी पहुंचते है। इसे देखते हुए विभाग इन्हें ऑनलाइन केवाईसी जमा करने की सलाह दे रहे हैं।
कंपनियों को किया रहा एप्रोच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की एनफोर्समेंट टीम रोजाना कंपनियों में जाकर कर्मचारियों के केवाईसी जमा करने के लिए एप्रोच कर रही है। कई कर्मचारियों का केवाईसी ऑन द स्पॉट वेरीफिकेशन किया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी न हो। बीते 3 साल में 2.5 लाख लोगों की केवाईसी गढ़वाल रीजन में हो चुकी है। 4.25 करोड़ कर्मचारी ईपीएफ दायरे में दून समेत हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर चमोली व रुद्रप्रयाग के गढ़वाल रीजन में कुल 4.25 करोड़ कर्मचारी पीएफ के दायरे में आते हैं। जिनकी निगरानी लगातार देहराूदन से ईपीएफओ डिपार्टमेंट कर रहा है। जबकि देहरादून में 1.25 लाख कर कर्मचारी शामिल हैं। -------------- कर्मचारियों को चाहिए कि वह आधार व बैंक केवाईसी को अपडेट रखें। अपडेट करने का प्रोसेज ऑनलाइन है। 1 सितम्बर से पूर्व अपना केवाईसी जमा करा लें। - विश्वजीत सागर, क्षेत्रीय आयुक्त, दून ईपीएफओ