प्रो। सुनी नौटियाल को गोविन्द बल्लभ पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायर्नमेंट का निदेशक नियुक्त किया गया है। कई संस्थानों में सेवाएं दे चुके प्रो। नौटियाल सीनियर साइंटिस्ट हैं और कई पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं।


देहरादून ब्यूरो। प्रो। नौटियाल वर्तमान में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन संस्थान बेंगलुरु में कार्यरत हैं। उन्होंने 1999 में एनएचबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और क्लाइमेट चेंज है। प्रकृति संरक्षण, कृषि और इससे संबंधित अन्य विषयों पर उनके अब तक 180 रिसर्च पेपर छप चुके हैं। उन्होंने इन विषयों पर 16 पुस्तकें भी लिखी हैं। उन्हें देश और विदेश में कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Posted By: Inextlive