ट्रैक्टर-ट्रॉली कूड़ा उठान टीम में गायब मिले सात कर्मी
- नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
- दो सुपरवाइजर समेत सात कर्मचारी थे अनुपस्थित dehradun@inext.co.in DEHRADUN : नगर में कूड़ा उठान में लापरवाही पर नगर निगम अधिकारियों की नींद टूट गई है। सैटरडे को वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहर में कूड़ा उठना की व्यवस्था जांचने निकले। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली गैंग में उन्हें दो सुपरवाइजर और पांच अन्य कर्मचारी गायब मिले। वेतन रोकने के निर्देशवरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। आरके सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूड़ा उठाने वाले गैंग में लगातार सुपरवाइजरों और कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद सैटरडे सुबह वह खुद शहर में चलने वाली नगर निगम की छह ट्रैक्टर-ट्रालियों की जांच में निकले। इस दौरान उन्हें सुपरवाइजर राजकुमार और लक्ष्मी गायब मिले। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा उठाने वाले पांच कर्मचारी गायब थे। डॉ। आरके सिंह ने सभी गायब मिले कर्मचारियों की रजिस्टर में अनुपस्थिति लगाने के साथ ही एमएनए को इनका वेतन रोकने के लिए लिख दिया गया है।