Varun Dhawan Birthday : देश में लाॅकडाउन का माहौल चल रहा है और इस दौरान एक्टर वरुण धवन ने आधीरात को घर पर बना केक काट कर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। यहां देखें उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें।

नई दिल्ली (एएनआई)। Varun Dhawan Birthday : देश लाॅकडाउन में है और एक्टर वरुण धवन ने इस दौरान अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बता दें इस साल वरुण अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण ने अपने जन्मदिन पर रात 12 बजे दिल के शेप में बना होम मेड चाॅकलेट केक काटा। ये केक देखने में इतना डिलिशियस लग रहा है कि किसी के भी मुंह में इसे देख कर पानी आ जाएगा। वरुण धवन क्वाॅरंटीन में रहते हुए अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने केक और जन्मदिन की कई तस्वीरें साझा की है।

शेयर की होममेड चाॅकलेट केक की तस्वीर

इनमें से एक तस्वीर में वरुण केक के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। उसमें दिख रहा है कि वो बर्थडे केक काटने के लिए कितना एक्साइटेड हैं। कई बाॅलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिाय के माध्यम से वरुण को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। वरुण धवन के क्लोज फ्रेंड और कोस्टार अर्जुन कपूर ने भी उन्हें बर्थडे पर विश किया। अर्जुन कपूर ने अपने साथ वरुण की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी। ये तस्वीर उन दोनों के फिल्म डेब्यू के पहले की है।

View this post on Instagram

Bad (haircuts in this case) Boys 4 Life. Happy birthday @varundvn the content maker par excellence, the new rapper in town & the natkhat balak forever !!! #vdin4d #hairytales #swamitypeka #brotherfromanothermother #facecreamernumber1

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Apr 23, 2020 at 12:46pm PDT

बाॅलीवुड डेब्यू के पहले की तस्वीर की शेयर

अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर पर शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इस केस में बुरी हेयरस्टाइल... ब्वाॅयज फार लाइफ। हैप्पी बर्थडे वरुण धवन द कंटेंट मेकर एंड एक्सीलेंट। द रैपर एंड नटखट बालक फारएवर।' इसके साथ ही एक्टर को करण जौहर, नोरा फतेही और बनीता संधू ने भी बर्थडे विश किया है।

Posted By: Vandana Sharma