विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी की खबरें दो दिनों से खूब वायरल हो रही हैं। चर्चा है कि विराट-अनुष्‍का इटली जाकर शादी रचा रहे हैं। खैर इनकी 'हैपिली मैरिड' वाली खबर जब तक पक्‍की नहीं होती आपको बता दें कि अनुष्‍का रियल नहीं रील लाइफ में बन चुकी हैं चार बार दुल्‍हनियां....


रब ने बना दी जोड़ी (2008)साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ अनुष्का ने बॉलीवुड में कदम रखा था। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित रही। फिल्म में अनुष्का के अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म की कहानी एक पति-पत्नी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। यानी कि अपने फिल्मी करियर की पहली फिल्म में ही अनुष्का दुल्हन बन गईं थी। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा।सुल्तान (2016)एक लाइफ पार्टनर के रूप में अनुष्का का फिल्म 'सुल्तान' में आरफा नाम का किरदार काफी सराहा गया। इस फिल्म में अनुष्का ने सलमान खान की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म सुपरडुपर हिट साबित हुई।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari