मौका था इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्‍ट्रेस हेजल कीच की शादी का। इस मौके पर कई बड़े सेलेब्‍स इकट्ठा हुए। इन सेलेब्‍स में से एक थे विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा भी। अब आप सोचिए खुद ही कि जब मौके पर पहुंचेगे ये दो सेलेब्‍स तो भला किसी और नजरें कहीं और क्‍यों भटकेंगी। ऐसे में हर किसी की नजरें टिकी हुईं थीं इसी एक जोड़े पर। आप भी देखिए क्‍या कर रहे थे दोनों यहां...।

कुछ ऐसा हुआ मौके पर
दरअसल अपनी-अपनी फील्ड के ये दो स्टार्स पहुंच गए डांस फ्लोर पर। फिर क्या था फ्लोर पर ब्लास्ट तो होना था। ये ब्लास्ट था मस्ती का। दोनों ने जमकर डांस किया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों के डांस का वीडियो बनाया और शेयर कर दिया सोशल मीडिया पर। अब तो आलम ये है कि दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 


दोनों ने किया जमकर डांस
दोनों स्टार्स ने पंजाबी गाने 'गुड़ नाल इश्क मीठा...' पर जमकर भांगड़ा किया। इस वीडियो को फिलहाल फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से पसंद किया जा रहा है। मौके पर दोनों ने ऐसी धूम मचाई कि वहां मौजूद लोग बाकी और सबकुछ भूलकर इन्हीं दोनों को निहारने खड़े हो गए। अब इसके बाद तो आप खुद ही सोच सकते हैं कि आगे क्या रहा होगा पार्टी का माहौल।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma