टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने शनिवार को अनुष्‍का के साथ डेट इंज्‍वॉय करते हुए तस्‍वीर पोस्‍ट की। हालांकि ये तस्‍वीर बीते दिनों की है मगर विराट की इस वेकेशन ट्रिप की एक झलक देख फैंस काफी एकसाइटेड हो गए।

मुंबई (एएनआई)। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करते हैं। उनकी वेकेशन तस्वीरें हमेशा कपल गोल्स साबित होती हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने शनिवार को एक बीच पर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की। हालांकि ये तस्‍वीर कहां की है और कितने दिन पुरानी है, इसके बारे में विराट ने कुछ भी रिवील नहीं किया।

View this post on Instagram A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

हॉलिडे वाइब्स का लुत्‍फ उठा रहे
तस्वीर में विराट शर्टलेस थे और हॉलिडे वाइब्स का लुत्‍फ उठा रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट बीच ड्रेस और ब्लैक शेड्स पहना था। इस कपल को समुद्र के किनारे एक पेड़ की छाया में ब्रेक फास्‍ट का आनंद लेते देखा जा रहा है। ये तस्‍वीर सामने आने के बाद फैंस अपने फेवरेट प्‍लेयर की पोस्‍ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "किंग एंड क्वीन"। एक अन्य फैन ने मजाक में कहा, "आप इस सर्दी के मौसम में गर्मी की तस्वीर क्यों अपलोड करते हैं सर?"

बेटी के बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्‍वीरें
बताते चलें विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका का दूसरा जन्मदिन 11 जनवरी, 2023 को एक बीच पर मनाया। लगता है, विराट ने उस वेकेशन की तस्वीर शेयर की है। बता दें विराट इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं वहीं अनुष्का आने वाले महीनों में, बहुचर्चित फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari