भारतीय कप्तान विराट कोहली के पालतू डॉगी ब्रूनो की बुधवार को मौत हो गई। विराट ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। बता दें कोहली पिछले 11 सालों से इस डॉगी को अपने घर पर रखे थे।

मुंबई (आईएएनएस)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पालतू डॉगी का काफी शौक है। विराट के घर में कई डॉगी हैं मगर उनमें से एक ब्रूनो की आज मौत हो गई। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। ब्रूनो करीब 11 सालों से विराट के साथ था मगर बुधवार को वह दुनिया छोड़ गया। प्यारे डॉगी की मौत पर विराट ने उसे श्रद्घांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया।

View this post on InstagramRest in peace my Bruno. Graced our lives with love for 11 years but made a connection of a lifetime. Gone to a better place today. God bless his soul with peace 🙏❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on May 5, 2020 at 8:33pm PDT

विराट ने दी श्रद्घांजलि

विराट लिखते हैं, 'रेस्ट इन पीस ब्रूनो। 11 सालों से जो प्यार दिया वह जिंदगी भर याद रहेगा। आज वह एक बेहतर जगह चला गया। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।' विराट के इस पोस्ट पर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने भी कमेंट किया। गब्बर लिखते हैं, 'भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।' बता दें कोहली की तरह धवन भी डॉगी के शौकीन हैं। उनके घर में भी पालतू कुत्ते हैं, जिनके साथ वह अक्सर समय बिताते हैं। विराट के अलावा उनकी पत्नी अनुष्का ने भी ब्रूनो को श्रद्घांजलि दी।

View this post on Instagram♥️ Bruno ♥️ RIP ♥️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on May 5, 2020 at 8:39pm PDT

घर पर समय बिता रहे कोहली

कोरोना वायरस के बीच विराट इस समय घर पर समय बिता रहे। हालांकि वह अकसर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातें शेयर करते रहे हैं। कुछ दिनों पहले कोहली ने कहा था कि लोग कोविड-19 महामारी का सामना करते हुए अधिक दयालु हो गए हैं और उन्होंने आशा व्यक्त की है कि डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों और अन्य कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता का भाव संकट के बाद भी बना रहेगा।अनएकेडमी द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन क्लास में बोलते हुए, कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने सफलता का स्वाद चखने से पहले चुनौतियों का सामना करने के बारे में बात की।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari