आरसीबी और एसआरएच के आईपीएल मैच में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने सेंचुरी मारी। करीब चार बाद आईपीएल में सेंचुरी लगाने के बाद विराट कोहली ने तुरंत वाइफ अनुष्का को वीडियो काॅल की। इस दाैरान एक्ट्रेस ने भी पति पर बेहद खास अंदाज में प्यार बरसाया जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मुंबई (एएनआई)। इंडियन क्रिकेट विराट कोहली अक्सर अपनी वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ लव रोमांस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। क्रिकेट के मैदान पर भी वह अपनी लेडी लव के लिए कुछ न कुछ स्पेशल करते हैं। इस समय मोस्ट पाॅपुलर कपल्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हुआ यूं कि विराट कोहली ने लंबे समय बाद गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सेंचुरी लगायी। इस शानदार पारी के बाद विराट कोहली ने तुरंत पत्नी अनुष्का को वीडियो काॅल की।

Virat Kohli is on a video call with his biggest supporter❤️
📸: Jio Cinema | @imVkohli | @AnushkaSharma pic.twitter.com/RiAHIXZebO

— CricTracker (@Cricketracker) May 18, 2023


कई वीडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर छायी
एक्ट्रेस अनुष्का ने भी अपने पति विराट कोहली की इस शानदार पारी की जमकर तारीफ की। वीडियो कॉल पर बात करते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कई वीडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर छायी हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के ही फैंस इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी विराट कोहली की सफलता का जश्न मनाया है। उन्होंने विराट कोहली की सेंचुरी मारने के बाद की पिक्चर्स का कोलाज शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, वह फायर है। क्या शानदार इनिंग है।


विराट ने चार साल पहले आखिरी शतक लगाया था
बतादें कि विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में सेंचुरी का चार साल का लंबा इंतजार खत्म किया। स्टार बल्लेबाज ने इससे पहले आईपीएल में अपना आखिरी शतक 2019 में लगाया था। 2023 में विराट कोहली का यह पहला शतक है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग हिस्ट्री में सर्वाधिक शतकों के स्कोर के लिए टीम के पूर्व साथी क्रिस गेल (6) की बराबरी की। स्पेशली क्रिकेटर विराट कोहली के पास अब क्रिस गेल (6) के साथ लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे अधिक शतक हैं।

Posted By: Shweta Mishra