क्‍या आपने कभी किसी को धधकते अंगारों पर चलते देखा है। शायद नहीं लेकिन हाल ही में मुंबई में 1356 लोगों ने आग के जलते अंगारों पर चलकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। आइए आप भी पढ़ें ऐसे चौकानें वाले अनोखे कारनामे के बारे में...


काफी खुश नजर आ रहे जी हां हाल ही में मुंबई में एक ‘फायरवॉक’ का आयोजन हुआ। जिसमें 1,356 लोगों ने एक अनोखा कारनामा किया है। इन लोगों ने यहां के इमेजिक थीम पार्क में जलते अंगारों पर चलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह सभी लोग मुंबई की ज्वेलेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के कर्मचारी हैं। इस रिकॉर्ड को बनाने वाले कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान कंपनी के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं इस दौरान ‘फायरवॉक’ के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक भी मौजूद रहे। हालांकि जलते अंगारों पर चलना एक समकालीन तकनीक है। वेटर गर्ल की बहादुरी देखिए, रेस्टोरेंट में घुसे गु्आना ड्रैगन को पूंछ पकड़कर किया बाहरआत्मविश्वास जगाने के लिए
अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों में आत्मविश्वास को जगाने के लिए इसकी मदद देती हैं। वहीं कंपनी के कर्मचारियों द्वारा इस रिकॉर्ड को सफलता पूर्वक बनाने के लिए उन्हें अधिकारियों ने धन्यवाद दिया। साथ ही इस फायरवॉक की काफी तारीफ की। अधिकारियों का कहना है कि डर से जीतकर ही जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। बतादें कि आग पर चलने वाला यह रिकॉर्ड इसके पहले 608 लोगों द्वारा बनाया गया था। मुंबई में हुए इस फायरवॉक की चर्चा हर तरफ हो रही है। लोगों का कहना है कि यह यह एक अनोखे किस्म का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।यह भी देखें- धरती की 10 सबसे खतरनाक जगहें जहां से कोई लौटकर नहीं आता

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra