अपनी प्रेगनेंसी से करीना कभी अपने लुक्‍स और कभी अपने प्रोफनेलिज्‍म के लिए चर्चा में बनी हुई थीं। बेटे तैमूर अली खान के जनम के बाद भी उन्‍होंने खासी सुर्खियां बटोरीं। अब हाल ही में करीना पहली बार बेटे को लेकर घूमने निकलीं तो वे तस्‍वीरें मीडिया में वायरल हो गयीं। आप भी देखिए करीना और उनके लाडले की कुछ खास तस्‍वीरें।

पहली बार बेटे को लेकर घूमती दिखीं
यूं तो करीना कपूर खान और उनके बेटे को लेकर उनके इमोशन अक्सर सामने आते रहे हैं। अब वो पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर घूमने निकलीं तो तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। वैसे पहले भी करीना और तैमूर की प्यारी तस्वीरें सामने आती रही हैं। हाल ही में एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें करीना खिलखिलाते तैमूर को किस करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं।
अपने बेटे को तैमूर नहीं इस नये नाम से बुलाती हैं करीना

वैसे करीना के प्रोफनेलिज्म के भी लोग कायल हो गए हैं। जो प्रेगनेंसी के बाद और उसके दौरान तो काम करती दिखी हीं, डिलीवरी के बाद में भी समय से फिट हो कर काम पर लौट आईं।
तैमूर के नाम पर सैफ ने जब लिया ये फैसला, तो पत्नी करीना ने उन्हें रोक दिया

नाम पर विवाद
इससे पहले बेटे तैमूर के नाम पर भी काफी विवाद हुआ था और लोगों ने उन्हें बेटे का नाम बदलने की सलाह तक दे डाली थी। ये भी कहा गया कि वे अपने बेटे को तैमूर नहीं लिटिल जॉन बुलाती हैं और सैफ बेटे का नाम बदलना चाहते थे और करीना ने उन्हें रोक दिया। बहरहाल करीना ने कुछ बातों को नजर अंदाज किया और कुछ का खंडन और अपना काम करती रहीं।  
देखिए बॉलीवुड कपल्स के बच्चे किस पर गए मां या बाप

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth