Patna : हमारी ओर देखने वालों अपनी नजरें सही करो. हमारे लिए कानून सो क्यों रहा है? हमें भी फ्रीडम चाहिए. हमें मजबूत सुरक्षा व्यवस्था चाहिए. हम क्या करें क्या नहीं करें इसका डिसीजन हमें लेने का अधिकार मिले.

दिल में आक्रोश और आंखों में गुस्सा
अपने अधिकार के लिए आधी आबादी सड़क पर थी। इनकी डिमांड थी कि ये तभी लौटेंगी, जब इन्हें जस्टिस मिलेगा। दिल में आक्रोश और आंखों में गुस्सा लिए शनिवार को भी पटना की गल्र्स सड़कों पर थीं। दिल्ली रेप की घटना के बाद पूरे देश में लड़कियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. 

कहीं भी नहीं हैं सेफ
घर से निकलो कभी भी कोई कमेंट कर देता है। शरीर को टच कर निकल जाता है। मार्केट कॉम्प्लेक्स हो या कॉलेज-स्कूल, कहीं भी लड़की सेफ महसूस नहीं करती है। सड़क पर निकली लड़कियों ने बैनर हाथ में लिए यही सवाल रख रही थी कि हम कहां जाएं? कहां है हमारे लिए सुरक्षा व्यवस्था। सुबह से ही हर कॉलेजों से आक्रोश रैली निकल कर सड़क पर नजर आ रही थी। जेडी वीमेंस कॉलेज के सामने गल्र्स ने ह्यूमन चेन बनाई और फिर रैली निकाल कर पटना वीमेंस कॉलेज पहुंची। वहां दोनों कॉलेज की स्टूडेंट्स मिलकर डाकबंगला की ओर बढ़ती गईं। दूसरी ओर, मगध महिला कॉलेज की स्टूडेंट्स आक्रोश रैली के साथ अशोक राजपथ होते हुए तमाम कॉलेज होते हुए कारगिल चौक पर पहुंची। उधर, शाम में कई महिला संगठनों ने कैंडिल मार्च निकाला।

हमारे पहनावे पर पाबंदी क्यों?
मगध महिला कॉलेज ग्राउंड में वीमेन इश्यूज पर एक सेमिनार आयोजित की गई। इस मौके पर कॉलेज की कई स्टूडेंट़्स ने अपनी बातें रखी। स्टूडेंट शालिनी ने कहा कि हमारे पहनावे पर पाबंदी रखी जाती है। हमें घरों में जींस या दूसरे भड़काऊ वाले डे्रस पहनने से मना किया जाता है, पर हमें कोई यह बताए कि उन लड़कियों पर कमेंट्स क्यू होता है, जो नकाब में होती हैं। उनका चेहरा तो ढंका होता है। सुभा रानी ने लोगों को अपनी माइंडसेट चेंज करने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर प्रोग्राम की को-ऑर्डिनेटर शशि शर्मा ने कहा कि आज भी हमारे समाज में दोहरी नीति अपनाई जाती है। हमें लड़कियों को बोल्ड बनाना होगा. 

Posted By: Inextlive