- शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश, शहर के कई इलाकों में जलभराव

- 10 और 11 मार्च को भी बारिश का अनुमान, मौसम में होगा बदलाव

Meerut । मौसम के बदलते मिजाज ने एक बार फिर से सर्दी की दस्तक दे दी। शुक्रवार को सुबह से बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम बदल गया। हालांकि, दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन तेज हवाओं से राहत नहीं मिली। इसके बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। झमाझम हुई बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।

बारिश से जलभराव

बारिश के कारण समर गार्डन, मदीना कॉलोनी, लालकुर्ती, शास्त्रीनगर, लिसाड़ीगेट, मोहकमपुर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पानी भरने से घरों मे भी पानी आ गया। ऐसे में लोगों को बारिश से बचकर घरों में कैद होकर रहना पड़ा।

तापमान में बदलाव

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था, जो नार्मल से पांच डिग्री लो रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था, जो नार्मल से 3 डिग्री लो था।

फसलों को होगा नुकसान

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 9 एमएम बारिश हुई । इसके बाद दोपहर 2.30 बजे तक 2.4 एमएम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज 21.9 एमएम बारिश के आसार है। वहीं शनिवार को हवा की स्पीड 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ये बारिश गेहूं, मक्के और आलू की फसल के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 व 11 मार्च को भी बारिश होने की संभावना है।

वर्जन

इस बार होली पर बारिश होने की अधिक संभावना है। ये पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति के कारण है। ये बारिश गेहूं व मक्के और आलू की फसल के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

डॉ। ए। एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक

Posted By: Inextlive