किसी भी इंसान की आदतों और व्‍यवहार से उसके व्‍यक्‍ितत्‍व के बारे में अंदाजा लगाना आसान होता है। लेकिन अब आप सामने वाले व्‍यक्‍ित के तिल को देखकर ही उसके कई राज जान सकते हैं। इसके साथ ही अलब-अलग राशि के हिसाब से भी तिल से संबंधित कई बातें सामने आती हैं।


वृषभइस राशि के ज्यादातर व्यक्ितयों के गालों पर अवश्य तिल देखा जा सकता है। ऐसा कहा गया है जिनके गालों पर तिल होता है उनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। खेलों के प्रति भी इनका विशेष लगाव होता है। वृषभ राशि के जातकों के कानों के आसपास तिल होना बताता है कि वह व्यक्ति जब परिपक्व उम्र तक पहुंच जाएगा तो उसके पास ढेर सारी धन दौलत होगी और वह एक आलीशान जीवन का मालिक होगा। कर्क


कर्क राशि के व्यक्ितयों की कोहनी में तिल होना बताता है कि ऐसा व्यक्ति उम्रभर ट्रैवल करता रहेगा और ऐसे लोगों को जीवन में कई बार विवाह भी करना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों के सीने पर तिल की मौजूदगी उन्हें निराश बनाती है, वे अपने जीवन से हमेशा नाराज और असंतुष्ट रहते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी सच्चे दोस्त नहीं मिलते। पेट पर तिल होता है तो यह बताता है कि वह व्यक्ति बहुत शातिर और स्मार्ट है। कन्या

कन्या राशि के वो व्यक्ित जिनके हाथ पर तिल होता है वे जन्म से ही बहुत ऊर्जावान और सक्रिय होते हैं। इनके लिए जीवन बहुत आसान है, ये ज्यादा परेशानियां या चिंताएं मोल नहीं लेते। कन्या राशि के जातकों की अंगुलियों पर अगर तिल है तो यह इस बात का परिचायक है कि आप बिल्कुल भी विश्वास के योग्य इंसान नहीं हैं। वृश्चिकवृश्चिक राशि के व्यक्ितयों की नाक पर तिल होना बताता है कि वे एक आदर्श इंसान हैं, वे बहुत अच्छे दोस्त, अच्छे प्रेमी और ईमानदार साथी हैं। आपकी ये खूबियां दुनिया पहचानेगी। मकरमकर राशि के लोगों का तिल अगर टांगों पर होता है तो ये उनके लिए बहुत अशुभ होता है। आपका जीवन पूर्ण रूप से नकारात्मकता से भरा हुआ है, छोटी-छोटी खुशी पाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मीनमीन राशि के व्यक्ितयों की एड़ी पर तिल होना बताता है कि उस व्यक्ति पर विश्वास करना बहुत मुश्किल है। जिस काम में ये लोग शामिल होते हैं वे काम इनकी वजह से पूर्ण नहीं होता। लोग आपको कभी अपना नहीं समझ सकते।Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari