पुरुषों की शर्ट के बटन हमेशा दाईं तरफ होते हैं जबकि महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं ओर लगे होते हैं। ऐसा क्‍यों होता है यह सवाल आपके दिमाग में अक्‍सर आया होगा। तो आइए जानें इसके पीछे क्‍या है असली वजह...



पहला तर्क :- कहा जाता है कि पहले आदमी अपने कपड़े खुद पहनते थे, जबकि महिलाएं कपड़े खुद नहीं पहनती थीं। उस समय अधिकांश लोग दाहिने हाथ से काम करते थे, सामने खड़े होकर बटन लगाने में दिक्कत ना हो इसलिये महिलाओं के कपड़ों के बटन बाईं ओर लगाए जाते थे।

तीसरा तर्क :- पहले महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन अब काफी समानता आ गई है, इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में थोड़ा अंतर रखने के लिए भी ऐसा किया जाने लगा।

चौथा तर्क :- कुछ इतिहास से जुड़े तथ्यों के मुताबिक महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने का आदेश नेपोलियन बोनापार्ट ने दिया था। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि नेपोलियन एक खास अदा में हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे, लेकिन महिलाएं इसका मजाक बनाने लगी थी। जब ये बात नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने महिलाओं को रोकने के लिये कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने लिये के आदेश दे दिए।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari