पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में सबसे बड़ा अंतर बटन का होता है। मर्दों की शर्ट में ये बटन दाईं तरफ होते हें जबकि औरतों की शर्ट में बाईं ओर बटन लगे होते हैं। क्‍या आपने कभी सोचा है आखिर ये अंतर क्‍यों रखा गया। चलिए हम आपको बताते हैं...


क्या-क्या हैं तर्क :-बटन में इस तरह के अंतर को देखते हुए तमाम तर्क बताए गए हैं। कभी दिनचर्या को लेकर तो कभी शारीरिक बनावट पर। यही नहीं कई लोग इसके पीछे ऐतिहासिक कारण बताते हैं। आइए जानें..दूसरा तर्क :- पुरुषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।
चौथा तर्क :- कुछ इतिहास से जुड़े तथ्यों के मुताबिक महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने का आदेश नेपोलियन बोनापार्ट ने दिया था। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि नेपोलियन एक खास अदा में हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे, लेकिन महिलाएं इसका मजाक बनाने लगी थी। जब ये बात नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने महिलाओं को रोकने के लिये कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने लिये के आदेश दे दिए।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari