बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने बोनी कपूर पर पत्नी की प्रॉपर्टी बेंचने के आरोप लगाए। इन आरोपों पर श्रीदेवी की बहन के पति ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए श्रीदेवी के अंकल को मुंहतोड़ दिया है। बोनी पर लगे आरोपों पर अब तक चुप रहने की बताई ये बडी़ वजह।


ये है दो हफ्तों से चुप रहने की वजहरविवार को श्रीदेवी की प्रार्थना सभी के बाद श्रीदेवी की बहन के पति संजय रामास्वामी ने बताया है कि श्रीदेवी की बहन श्रीलता और वो 28 साल से साथ में हैं पर उन्होंने कभी किसी वेणुगोपाल का नाम नहीं सुना। वेणुगोपाल ने जो भी आरोप लगाए हैं उनके सभी दावे झूठे हैं। संजय ने कहा इस वक्त कपूर परिवार दुखी है और हमारी पूरी फैमली उनके साथ है। इसी के साथ संजय ने इतने दिनों तक चुप रहने की वजह बताई। संजय के मुताबिक श्रीदेवी के निधन पर पूरा परिवार शांत रहना चाहता था और खामोशी से इस दुख भरी घडी़ से उबरना चाहता था इसलिए वे शांत रहे। प्रॉपर्टी के लिए बहन से हुआ मनमुटाव


श्रीदेवी बहन श्रीलता को बहुत चाहती थीं जबकि नब्बे के दशकों में दोनों के बीच मनमुटाव ने जगह ले ली थी। दोनों के बीच इस मनमुटाव का कारण एक प्रॉपर्टी थी। दोनों के बीच काफी समय तक मनमुटाव रहा पर साल 2013 आते-आते  ये मनमुटाव ख्तम हो गया। साल 2013 में ही श्रीदेवी को पद्म श्री से सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद दोनों बहनों का रिश्ता अच्छा हो गया।

जानें कौन है जाह्नवी की ये नई 'मॉम' जो रखेंगी श्रीदेवी की तरह उनका ख्याल

Posted By: Vandana Sharma