कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Shridevi Birthday: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्टर और एक्ट्रेस आए और गए पर श्रीदेवी ने लोगों के जहन में अपनी ऐसा जगह बनाई की वो आज भी सबके दिलों में अमर हैं। श्रीदेवी ने अपने हर एक रोल को बखूबी निभाया है या ये कहें कि हर एक रोल को जिया है, जिसकी वजह से वो यादगार बन गए। श्रीदेवी के हर एक रोल आइकॉनिक हैं पर उनके ये पांच रोल जबरदस्त हैं। देखें एक नजर उनके उमदा रोल्स...

1. सीमा - मिस्टर इंडिया
श्रीदेवी ने इस फिल्म में एक जर्नलिस्ट का रोल प्ले किया, जिसमें वो मुगैंबो का पर्दाफाश करने के लिए मिस हवा हवाई बनकर उनके अड्डे में पहुंचती है। वहीं इन सारी चीजों में मिस्टर इंडिया बने अनिल कपूर उनकी हेल्प करते हैं।

Courtesy - Midday.com

2. साक्षी - इंग्लिश विंग्लिश
इस फिल्म में श्रीदेवी जब फॅारेन जाती हैं तो उनकी फैमिली भी उन्हें देहाती कहती है। फिर उन्हें एक ऐसा इंसान मिलता है जो उन्हें पूरी तरह से बदलने में मदद करता है। जिसके बाद श्रीदेवी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर खुद उनकी फैमिली भी दंग रह जाती है।

Courtesy - Midday.com

3. काजल - जुदाई
इस फिल्म में श्रीदेवी पैसों की लालच में अपने इंजीनियर पति को 10 करोड़ में बेच देती है। वो भी उसके पति के अमीर बॅास की बेटी को। हालांकि, वो उसकी लाइफ में आनेवाली प्राबलम्बस से अनजान थी।

Courtesy - Midday.com

4. देवकी - मॅाम
इस फिल्म में श्रीदेवी अपनी सौतेली बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेती है। हालांकि पुलिस उन चारों आरोपियों को छोड देती है पर फिर श्रीदेवी कैसे उन्हें सजा देती है ये देखने लायक हैं। जिसके बाद उसकी सौतेली बेटी उसे पहली बार मॉम कहती है।

Courtesy - Midday.com

5. मंजू और अंजू - चालबाज
इस फिल्म में श्रीदेवी जुड़वा बहनों का कैरेक्टर प्ले करती हैं। जिसमें से एक काफी डरपोक होती है और दूसरी एकदम बोल्ड। इस फिल्म में कमजोर लड़की पर हुए हर जुर्म का बदला उसकी जुड़वा बेबाक बदन लेती है।

Courtesy - Midday.com

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk