क्रिकेट के तीनो फार्मेट की कप्‍तानी छोड़ने के बाद पूर्व कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी खुद को 2019 वर्ल्‍ड कप के लिये तैयार कर रहे हैं। धोनी ने अपने बल्‍ले की धार तेज करने के लिये विजय हजारे ट्राफी में खेलने का निर्णय लिया। विजय हजारे ट्राफी में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। जब माही के पूर्व कोच से उनके बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि चैम्पियंस ट्राफी धोनी के भविष्‍य का फैसला करेगी।


इसलिये धोनी हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरमहेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि तीन महीने में होने वाली चैम्पियंस ट्राफी महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य का फैसला करेगी। बनर्जी ने कहा कि फिलहाल उसका पूरा ध्यान चैम्पियंस ट्राफी पर है। अगर वह वहां सफल होता है तो मुझे लगता है कि वह विश्व कप 2019 तक खेलेगा। बनर्जी का मानना है कि सफलता के प्रतिशत में गिरावट के बावजूद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक है। धोनी अब भी काफी चतुर हैं। कोच बोले कि उम्र बढ़ने के साथ आप उसी स्ट्राइक रेट के साथ रन नहीं बना सकते हैं। पर उसकी इच्छा शक्ति और खेल का आकलन करने की क्षमता दो ऐसी चीजे हैं जो उसे विशेष बनाती हैं। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह कर दिया था हैरान
चैम्पियंस ट्राफी से पहले खुद को लय में रखने के लिए वह विजय हजारे ट्राफी खेल रहा है। वर्ष 2014 में आस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको हैरान करने वाले धोनी ने जनवरी में भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। इंडियन प्रीमियर लीग 10 के लिए जिस तरह राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने धोनी को कप्तानी से हटाया उससे भी बनर्जी नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह टीम के मालिकों का फैसला लगता है क्योंकि धोनी के पास इस सत्र में खेलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra