अक्‍सर देखा जाता है कि लोग एनआरआई दूल्हे यान‍ी क‍ि अनिवासी भारतीय से बेटी की शादी करने के ल‍िए काफी क्रेजी होते हैं। हालांक‍ि हाल ही में एक र‍िपोर्ट में एनआरआई दूल्हों का एक चौकाने वाला सच सामने आया है। उनके जुल्‍म से पीड़‍ित हर 8 घंटे में कम से कम 1 महिला भारत में फोन कर मदद की गुहार लगा रही है। ऐसे में अगर आप भी अपनी बेटी की शादी एनआरआई करने जा रहे हैं तो ऐसे कर लें इनकी पड़ताल...

पत्नियों को फिजिकल टॉर्चर करने लगते
पंजाब, तेलंगाना, गुजरात समेत कुछ राज्यों में ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी बेटियों की शादी एनआरआई दूल्हों से करना पसंद करते हैं। हालांकि एनआरआई दूल्हों को लेकर हाल ही में टीओआई में एक रिपोर्ट छपी है। इसके मुताबिक बड़ी संख्या में एनआरआई दूल्हों का खौफनाक रूप सामने आया है। कई मामलों में तो एनआरआई दूल्हा पहले ही शादीशुदा होता है। ऐसे में विदेश में शादी के कुछ दिन बाद भारतीय पत्नी संग उनका व्यवहार बदल जाता है। पीछा छुड़ाने के लिए वे पत्नियों को फिजिकल टॉर्चर करने लगते हैं।

लालची लड़के धोखाधड़ी कर शादी करते
हर एनआरआई दूल्हा ऐसा ही होता है यह नहीं कहा जा रहा है लेकिन अधिकांश मामलों में ऐसा देखा गया है कि कुछ लालची किस्म में लड़के धोखाधड़ी कर शादी करते हैं। कई बार उनकी विदेश में पहले से ही पत्नी होती है लेकिन वे भारत में भी शादी कर लेते हैं। वे लच्छेदार बातों और बाहरी रंगढंग दिखाकर लड़की वालों को अपने जाल में फंसा देते हैं। वहीं कुछ लड़की वाले मजबूरी और गरीबी में तो कुछ अपनी शानो शौकत को बढ़ाने के लिए जल्दबाजी में इन एनआरआई दूल्हों के हाथ में अपनी बेटी का हाथ दे देते हैं।

सोशल मीडिया का भी सहारा ले सकते
पैरेंट्स इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले सकते हैं। जी हां लड़के के सोशल मीडिया एकाउंट्स से भी उसके बारे में पता किया जा सकता है। उसका सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका उसके बारे में काफी कुछ बयां कर देगा। उसकी तस्वीरें क्लिक करने की स्टाइल और पोस्ट उसका नेचर बता देंगी।
सर्च करलें पहले से तो शादी शुदा नहीं
पैरेंट्स इस सबके साथ यह भी पता कर लें कि जिस लड़के के साथ वह अपनी बेटी का विवाह कर रहे हैं वह कहीं पहले से तो शादी शुदा नहीं है। इतना ही नहीं भारत में जहां भी लड़के का मूल निवास है, वहां भी जाकर उसके रिश्तेदारों और परिवार वालों से उसकी फैमिली के बारे में पता किया जा सकता है।

LOC पर पाक की ओर से हुई फायरिंग में 4 भारतीय जवान शहीद, जानें क्या है एलओसी विवाद

 

Posted By: Shweta Mishra