आपने आज तक इंसानों में प्रेग्‍नेंसी पीरियड 9 से 10 महीने के बीच का ही सुना होगा। ऐसे में अगर आपसे कोई ये कहे कि एक महिला 17 महीनों से प्रेग्‍नेंट है तो आप शॉक्‍ड हो जाएंगे। हो सकता आपको ये मजाक भी लगे लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। चीन में एक महिला की डिलीवरी अब 18 महीने में होने वाली है। आइए जानें इस अनोखी महिला के बारे में...


परिजन भी काफी हैरानजी हां इंसानों में नेचुरल तरीके से डिलीवरी 9 से 10 महीने की ही सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको एक हैरान करने वाला मामला बताने जा रहे हैं। चीन में एक महिला का दावा है कि वह पिछले 9-10 महीने से नहीं बल्कि 17 महीनों से प्रेग्नेंट है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वह खुद ही हैरान है। अब डॉक्टरों ने उसे 18वें महीने में डिलीवरी होने का समय दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसे भी अब अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। वहीं उसका परिवार भी इस मामले को लेकर काफी हैरान है। यह भी पढ़ें: बेटी पैदा होने पर खुश हुई सास, बहू को उपहार में दी उसकी मनपसंद कारनौ महीने में नहीं हुआ
महिला का कहना है कि डॉक्टरों ने उसे पहले 9 महीने के हिसाब से डेट दी थी, लेकिन उनकी दी तारीख के मुताबिक उसमें डिलीवरी के कोई लक्षण नहीं दिखे। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका फिर से चेकअप किया। इस संबंध में चीन के डॉक्टरों का कहना है कि यह अपने आप में एक अनोखा केस है। हालांकि महिला की डिलीवरी 18 महीने में होने के पीछे का कारण भ्रूण का छोटा होना है। उनका मानना है कि महिला के पेट में पल रहा भ्रूण सामान्य प्रेग्नेंसी पीरियड में डिलीवरी के हिसाब से बड़ा नहीं हुआ था। जिससे उसे इतने दिन गर्भ में रोका गया है।यहां भी क्लिक करें: इस महिला ने 18 साल में इतने बड़े कर डाले बाल, लंबाई जान हो जाएंगे हैरान

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra