Allahabad: एक महिला. अकेली महिला. बुर्कानशी महिला. भिखारी महिला. मदद की गुहार लगाने वाली महिला. गली गली भटकती महिला. इनसे दया दिखाएं लेकिन पूरी तरह सतर्कता बरतते हुए. क्योंकि ये क्या मंसूबा लेकर चल रही हैं इसे भांप पाना किसी के लिए भी असंभव है. आपकी हमदर्दी ही आपके लिए खतरा बन सकती है. कम से कम शाहगंज एरिया की तो कहानी यही है. सैटरडे को इसी तरह की एक महिला ने दिन दहाड़े सबकी आंखों में धूल झोंकते हुए घर के अंदर घुसकर लाखों का माल उड़ा दिया. शाहगंज पुलिस तहरीर लेकर मामले की तफ्तीश में जुटी है कि ये कैसे हो गया.


Doctor को दिखाने गए थेजिया उल हसन शाहगंज सब्जी मंडी एरिया में रहते हैं। उनका मकान एक सकरी गली में अंदर है। उनका बेडरूम सेकेंड फ्लोर पर है जबकि थर्ड फ्लोर पर छोटे भाई नियाजुल हसन की फैमिली रहती है। छत पर जाने के लिए आंगन में सीढ़ी बनी हुई है। अंदर एंट्री करने के  लिए दो गेट हैं। डेली की तरह सैटरडे को भी सब कुछ सामान्य था। जियाउल हसन की वाइफ की तबियत नासाज थी तो वह उन्हें दिखाने के लिए सुबह 11 बजे डॉक्टर के पास चले गए।वापस लौटे तो लुट चुके थे
करीब आधे घंटे बाद जियाउल हसन घर लौटे तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे का सामान बिखरा हुआ था। बेड रूम में ज्वैलरी के सभी बॉक्स फैले हुए थे। किसी एक भी बाक्स में ज्वैलरी नहीं बची थी। यह देख जियाउल की वाइफ दंग रह गई। उन्होंने अपना तुरंत ही आलमीरा चेक किया तो पता चला कि ज्वैलरी गायब है। इस घटना से हसबैंड-वाइफ दोनों सन्नाटे में आ गए। जियाउल ने अपने छोटे भाई को बुलाया तो पता चला कि वह भी घर में नहीं था। उसकी वाइफ भी ऊपर से नीचे नहीं उतरी और न ही उसने किसी को कमरे में आने जाने की आहट मिली थी।


तकिए के नीचे थी चाभीजियाउल हसन की वाइफ ने आलमीरा की चाभी अपने बेडरूम में तकिए के नीचे रखी थी। घर वालों को शक है कि चोरनी ने आसानी से ज्वैलरी पर हाथ साफ कर लिया। उसने कमरे में एंट्री की और आसानी से आलमीरा का चाभी सर्च कर लिया। फिर उसे कोई मेहनत भी नहीं करनी पड़ी होगी। बुर्कानशी ने आसानी से चाभी से आलमीरा खोला और ज्वैलरी लेकर निकल गई। डॉक्टर ने खोला राज

कमरे से करीब तीन की ज्वैलरी गायब होने के बाद मोहल्ले वालों को भी इसकी खबर मिल चुकी थी। तभी पड़ोसी डॉक्टर रमजान ने बताया कि उन्होंने एक बुर्कानशी महिला को कमरे में जाते हुए देखा था। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने बालकनी से महिला को देखा था। वह महिला बुर्का पहने थी, इसलिए पहचान नहीं सके। वह मदद की गुहार लगा रही थी। कुछ देर बाद उन्होंने उस महिला को जियाउल के कमरे के अंदर जाते हुए देखा था। डॉक्टर ने सोचा कि कोई परिचित होगा। लेकिन, चोरी की घटना के बाद उन्हें समझ में आया कि वह मकसद के साथ मोहल्ले में पहुंची थी और काम को अंजाम देकर निकल गई। जियाउल के दूसरे पड़ोसी महिला ने बताया कि वह उनके कमरे में भी घुस रही थी। उनकी नजर पड़ गई तो उसने मदद की गुहार लगाई। उसे नजरअंदाज करके जियाउल की पड़ोसी आगे बढ़ गई। उन्हें भी नहीं हुआ कि वह किस मंसूबे के साथ वहां घूम रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाहगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाहगंज एसओ ने इस घटना के पीछे जियाउल के किसी परिचित का ही हाथ होने की आशंका जताई है।

 

Posted By: Inextlive