ईश्वर शरण पीजी कालेज में उड़ान-2018 का आयोजन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: ईश्वर शरण पीजी कालेज के महिला प्रकोष्ठ एवं भाषा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में उड़ान-2018 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो। आनन्द शंकर सिंह थे। डॉ। रचना सिंह, संयोजक भाषा प्रकोष्ठ ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर उनकी याद में यह कार्यक्रम समर्पित है। उन्होंने कहा कि गांधी जी इस बात को महसूस करते थे कि महिलाओं को दोहरा संघर्ष करना पड़ता है, दहलीज के अन्दर भी और दहलीज के बाहर भी।

प्रतियोगिता के विजेता घोषित

उड़ान के अन्तर्गत 05 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय स्त्री विषयक गांधी विचारधारा था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजली तिवारी और सुजीत कुमार मौर्य, द्वितीय स्थान पर गोपाल और तृतीय स्थान पर अश्वनी कुमार मिश्रा व शशांक रहे। गीत प्रतियोगिता में आइरिस एडवर्ड प्रथम स्थान, पूर्ति सिंह एवं रिया श्रीराय द्वितीय स्थान पर और हिमाद्री सिंह तृतीय स्थान पर रही। मेंहदी प्रतियोगिता में भूमि जायसवाल प्रथम स्थान, प्रियंका शुक्ला द्वितीय पर और गरिमा सिंह एवं शिवानी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में पूजा गौर प्रथम, रजनी व पूजा केशरवानी द्वितीय और श्रद्धा श्रीवास्तव, प्रीति राय व रिया श्रीराय तृतीय स्थान पर रही। अध्यक्षता डॉ। गायत्री सिंह, (इतिहास विभाग) एवं मंच का कुशल संचालन डॉ। कादम्बरी शर्मा ने किया।

Posted By: Inextlive