30 सितंबर की रात को खत्‍म हो गया विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप। इसकी समाप्ति पेइचिंग के बर्ड नेस्ट स्टेडियम में हुई। चैंपियनशिप की समाप्ति के बाद पदक तालिका जारी की गई तो सामने आया कि केन्या ने 7 स्वर्ण 6 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ जबरदस्‍त तरीके से पहली बार पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा जमैका 7 स्वर्ण 2 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर अमेरिका 6 स्वर्ण 6 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हुआ।

ऐसी रही चैंपियनशिप
चैंपियनशिप को लेकर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के नए अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने पेइचिंग विश्व चैंपियनशिप को बेहद महान बताया। उनका कहना था कि चीन ने एक शानदार चैंपियनशिप का आयोजन किया है। पदकों के बारे में बात करें तो आखिरी दिन की प्रतियोगिता में केन्या के पुरुष खिलाडी किप्रो ने 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया। जमैका महिला टीम ने 4x400 मीटर रिले में अमेरिका को हराया और खिताब जीता।
दौड़ में ये रहे आगे
इसके अलावा पुरुष 4x400 मीटर रिले में अमेरिकी टीम ने स्पष्ट बढ़त के साथ 2 सेकेंड 57.82 मीली सेकेंड से पहला स्थान पाया। इनके इतर इथोपिया महिला खिलाड़ियों ने महिला मैराथन और 5000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं जर्मन खिलाड़ी काथरिना मोलिटोर ने महिला जावलिन में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा चीनी खिलाड़ी ल्यू हवी हवी ने 66.13 मीटर से एशियाई रिकार्ड तोडकर दूसरा स्थान पाया।
चीन रहा ग्यारहवें नंबर पर
पुरुष हाईजम्प में कनाडा के खिलाडी दरेक ड्राइन ने बाजी मारी। इन्होंने 2.34 मीटर से स्वर्णँ पदक हासिल किया। चीनी खिलाडी च्यांग क्वो वेइ ने 2.33 मीटर से दूसरा स्थान पाया। पूरी चैंपियनशिप में चीन ने कुल 1 स्वर्ण ,7 रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ वो ग्यारहवें स्थान पर रहा। आगे के लिए जानकारी दी गई है कि अगली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप वर्ष 2017 में लंदन में आयोजित की जाएगी।

Hindi News from Sports News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma