World Cup 2023 Reschedule : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मोस्ट अवेटेड मुकाबले की तारीख अब आफिशियली चेंज हो चुकी है। इसके साथ ही टूर्नामेंट अन्य मैचों में भी बदलाव किया गया है। वहीं टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से होगी।


नई दिल्ली (एएनआई / आईएएनएस)। World Cup 2023 Reschedule : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को भारत में अपकमिंग वर्ल्ड कप की डेट रीशेड्यूल कर दिया है। आईसीसी के आयोजन प्रमुख ने कहा, वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री इस महीने 25 अगस्त से शुरू हो जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पहले रविवार, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था, लेकिन इस मुकाबले को एक दिन पहले कर दिया गया है और अब यह मुकाबला शनिवार, 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर होगा। इसकी वजह से दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार, 14 अक्टूबर की बजाय अब 24 घंटे बाद रविवार, 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।इन मैचों में भी बदलाव


हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला गुरुवार, 12 अक्टूबर से अब मंगलवार, 10 अक्टूबर को खेला जाएगा और लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का बड़ा मैच 24 घंटे पीछे चला गया है और अब शुक्रवार 13 अक्टूबर के बजाय गुरुवार, 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी तरह, बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच मूल रूप से 14 अक्टूबर को चेन्नई में एक दिन के मैच के रूप में निर्धारित किया गया था, जिसे अब 13 अक्टूबर, शुक्रवार को डे-नाइट मैच के फार्मेट में खेला जाएगा।

मैच रीशेड्यूल 10 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - धर्मशाला10 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - हैदराबाद12 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - लखनऊ13 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - चेन्नई14 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान - अहमदाबाद15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान - दिल्ली11 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - पुणे11 नवंबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलकाता12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड - बेंगलुरु

Posted By: Shweta Mishra