World Lion Day 2023 : शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। यह भी कहा जाता है कि शेर दूसरे जानवरों से नहीं डरता लेेकिन ऐसा नहीं है। शेर भी जंगल में कुछ जानवरों को देखकर डर से कांपता है। आइए आज वर्ल्ड लायन डे पर जानें शेर किन जानवरों से खाैफ खाता है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Lion Day 2023 : शेर अपनी अपार ताकत और शक्ति के कारण दूसरे जानवरों से नहीं डरता और उन्हें आसानी से मार देता है। इसी वजह से उसे जंगल का राजा कहा जाता है। हालांकि जंगल का राजा होने के कारण कुछ जानवर उसके दुश्मन होते हैं जिनसे वह डरता है। उन्हें देखकर चुपचाप छुपने की कोशिश करता है। वहीं चीता, तेंदुआ और बबून जैसे जानवर शेर के बच्चों के लिए घातक होते हैं और मौका मिलने पर शावकों को मारने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए शेर अपने शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी हाथी समेत कुछ जानवराें से खाैफ खाता है।

दरियाई घोड़ा
दरियाई घोड़े अपने आकार, ताकत और आक्रामकता के लिए प्रसिद्ध हैं। शेरों की तुलना में दरियाई घोड़े भारी और भारी होते हैं। उनकी त्वचा भी सख्त होती है। इनकी त्वचा इन्हें बुलेटप्रूफ बनाती है और शेर के लिए हिप्पो की त्वचा को काटना फाड़ना इतना आसान नहीं होता है। दरियाई घोड़े का मुंह बहुत बड़ा होता है। इसलिए शेर बड़े वयस्क दरियाई घोड़ों से डरते हैं और उनसे बचने की कोशश करते हैं।


लकड़बग्घा

शेर और लकड़बग्घे दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं। शेर अधिक मांसल, बड़े और आक्रामक होने के कारण लकड़बग्घों पर हमला करते हैं और उन्हें भागने पर मजबूर कर देते हैं। शेर के सामने अकेला लकड़बग्घा कुछ भी नहीं है, लेकिन लकड़बग्घों का समूह शेर को भगाने के लिए काफी है। जब लकड़बग्घा समूह में होते हैं तो वे भोजन कर रहे शेरों को परेशान करते हैं। इससे शेर डरकर भाग जाते हैं।


नील मगरमच्छ

मगरमच्छों को पानी का राजा कह सकते हैं। मगरमच्छ जब पानी में होते हैं तो वे अपनी सीमा में आने वाले किसी भी जानवर जैसे शेर, केप भैंस, तेंदुए आदि को मार गिरा सकते हैं। पानी में रहने पर शेर मगरमच्छ से अपनी रक्षा करने के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं लेकिन हां जब शेर किनारे के पास होते हैं तो मगरमच्छ से ज्यादा डरते नहीं हैं क्योंकि जानते हैं कि अब मगरमच्छ इतना कुछ नहीं कर सकते हैं।

Posted By: Shweta Mishra