World Lung Cancer Day 2023 : लंग्स कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इससे बचने के तरीकों के बारे में बताने के लिए हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैसर डे मनाया जाता है। आइए यहां जानें वो 5 सुपर फूड जिन्हें डाइट में शामिल करके बच सकते हैं लंग्स कैंसर से...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Lung Cancer Day 2023 : लंग्स कैंसर यानी कि फेफड़ों का कैंसर दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक है। यह कैंसर दुनिया में सबसे काॅमन कैंसरों में से एक है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, फेफड़े का कैंसर दुनिया में इतना आम है कि हर साल, कोलन, ब्रेस्ट और लिवर कैंसर की तुलना में लंग्स के कैंसर से अधिक लोग मरते हैं। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो 2020 में फेफड़ों के कैंसर के 2.2 मिलियन से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसलिए इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इसके तरीकों के बारे में बताने के लिए हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है।
डाइट पर ध्यान देना जरूरी
लंग कैंसर जैसे बीमारियों से बचने के लिए लंग्स को हेल्दी व स्ट्राॅन्ग रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इसलिए अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना जरूरी होता है जिनके सेवन से लंग्स को सुरक्षित रखा जा सकता है। डाॅक्टर्स की माने तो लंग्स की सेफ्टी के लिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड जिन चीजों में होता है उन्हें खाना जरूरी होता है। इसके अलावा फल व हरी सब्जियां भी खाना जरूरी होता है।

सेब
सेब और नाशपाती पाती में फ्लोरेटिन पदार्थ सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसका सेवन करना लाभदायक होता है।

हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक विशेष पदार्थ पाया जाता है। इसका सेवन भी लंग्स कैंसर से बचने में मददगार होता है।

सोया
फेफड़ों के कैंसर से बचने में सोया भी मददगार होता है। इसमें टोफू, सोया सॉस और सोया दूध आदि शामिल है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल नामक कैंसररोधी तत्व होता है। इसलिए दिन में दो बार ग्रीन का सेवन फायदेमंद होता है।

नट्स
सेलेनियम भी लंग्स कैंसर से बचाता है। इसलिए ब्राजील नट्स, तिल के बीज,सूरजमुखी, अंडे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में दी गयी सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Posted By: Shweta Mishra