यह सुनने में बड़ा ही अजीब लगता है कि कोई आदमी अपनी कुछ दिन की छुट्टियों पर 641 करोड़ रुपए कैसे खर्च कर सकता है लेकिन जनाब यह सच है। सऊदी अरब के किंग सलमान अपनी सालाना छुट्टी पर मोरक्को घूमने क्या गए उनके ऊपर तकरीबन 100 मिलियन डॉलर यानी 640 करोड रुपए खर्च हो गए और अब उनकी खर्चीली छुट्टी के बारे में सुनकर पूरी दुनिया अचंभे में है।

राजा महल में तो कर्मचारी ठहरे 5 स्टार होटलों में
हाल ही में सऊदी अरब के किंग सुल्तान अपने एनुअल हॉलिडे पर मोरक्को गए। वहां पर वो अपने पसंदीदा हॉलिडे स्पॉट टंगेर के आलीशान समर पैलेस में ठहरे। अब जनाब राजा जहां रुकेगा उसके नौकर और कर्मचारियों को उससे निचले स्तर की जगह पर ही टिकाया जाएगा। तो फिर किंग के साथ गए लगभग 1000 कर्मचारी और नौकरों को शहर के पांच सितारा आलीशान होटलों में रुकवाया गया। राजा के साथ-साथ उनके सभी कर्मचारियों और महत्वपूर्ण अधिकारियों के लिए भी जो शानदार व्यवस्था थी वह आम लोगों की सोच से भी परे थी। सऊदी किंग के साथ सिर्फ कर्मचारियों का ही फौज नहीं थीं बल्कि यह जानकर आप चौक जायेंगे कि दूसरे देश में गए सऊदी किंग के साथ 200 कारों का काफिला चल रहा था।

लाखों कमाने वाला ये IT मैनेजर खेती करने हर हफ्ते जाता है अपने गांव

सऊदी किंग का समर पैलेस एक विशालकाय और राजसी महल से कम नहीं है। साल 2016 से समर पैलेस में मरम्मत और इनोवेशन का काम चल रहा है। इसके लिए पैलेस के भीतर तमाम नई इमारतें और कई हेलीपैड भी बनाए गए हैं। गूगल मैप पर समर पैलेस की बदलती सूरत को आसानी से देखा जा सकता है।

खोई हुई हीरे की अंगूठी 13 साल बाद गाजर में मिली

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra