दुनिया में अक्‍सर ही सैकड़ों साल पुरानी चीजें मिलती रहती हैं लेकिन हाल ही में रूस की एक गुफा में मिली निडिल यानी कि सुई ने तो सबको चौका दिया है। यह 50 हजार साल पुरानी है। इतना ही नहीं यह सुई आज की सुइयों जैसी ही कामगर है। आइए जानें यह सुईं कहां और कैसे मिली...

अलग डिजाइन में
जी हां ऊपर की लाइन्स पढ़कर हो सकता आप थोड़ी देर के लिए शॉक्ड हो जाएं या आपको लगे कि भला इतनी पुरानी सुई कैसे मिल सकती है। इसके अलावा यह इतनी काम की कैसे हो सकती है, लेकिन यह सच है। यह सुई वैज्ञानिकों को एक खोज के दौरान एक साइबेरियन की डेनिसोवंस गुफा में मिली है। यह करीब 50 हजार साल पुरानी सुई है और काफी अलग डिजाइन में बनी है।


सनसनी खेज चीज
हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे आदमी ने इस दिशा में तरक्की। जिससे इस सुई का रूप बदल दिया गया। वहीं इस संबंध में नोवोसिबिर्स्क में पुरातत्व और नृवंशविज्ञान संस्थान के प्रमुख प्रोफेसर मिखाइल शानकोव का कहना है कि यह काफी चौकाने वाला है। यह इस दौर में एक सनसनी खेज व अनोखी चीज मिली है। काफी समय से इसकी खोज हो रही थी।


सबसे पुरानी सुई

इतना ही नही उनका कहना है कि यह दुनिया की सबसे पुरानी सुई कही जा सकती है क्योंकि यह 50 हजार साल पुरानी है। इसमें आज की सुइयों की तरह ही धागा डालने के लिए छेद है। इसकी लंबाई करीब 3 इंच है। इस गुफा में काफी पहले से प्राचीन सुई मिलने का अंदाजा है। इसके अलावा इसके पहले भी इस गुफा में करीब 10 हजार साल पुराने आभूषणों के टुकड़े मिल चुके हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra