सांपों से किसे डर नहीं लगता? सांप भले ही बिल्‍कुल जहरीला और खतरनाक न हो फिर भी आसपास देखकर लोगों के बदन में झुरझुरी सी दौड़ जाती है। वैसे दुनिया में कुछ सांप ऐसे भी हैं जिनकी खूबसूरती और रंग रूप देखकर उनसे प्‍यार करने का मन करेगा लेकिन जरा संभल के क्‍योंकि इनमें से कुछ बहुत ज्‍यादा जहरीले हैं। नांग पंचमी के मौके पर देखिए दुनिया के टॉप 10 सबसे खूबसूरत सांप।

10: Green Tree Python
ऑस्ट्रेलिया और न्यूगिनी आईलैंड के जंगलों और अन्य इलाकों में पाया जाने वाला यह ‘ग्रीन ट्री पायथन’ सांप जहरीला तो है, लेकिन उसकी हरी भरी खूबसूरती वाकई देखने लायक है। यह 6 फीट तक लंबा होता है। आपको बता दें कि इसकी रंगत पर मत जाइएगा, क्योंकि यह काफी खतरनाक भी है।

8: Blooded Corn Snake
खून से रंग वाला यह ब्लड-रेड कॉर्न स्नेक नॉर्थ अमेरिका में पाया जाता है। खेतों, खंडहरनुमा पुरानी बिल्डिंगों और जंगलों के मुहाने में यह खासतौर पर पाया जाता है। इसका सुर्ख लाल रंग वाकई कमाल का है। जिसके उपर हल्के काले रंग की शल्क होती हैं। वैसे इसका रंग अपने आप में खूबसूरत लेकिन डर पैदा करने वाला है।

 

6: Indigo Easter Rat Snake
अमेरिका के फ्लोरिडा और जॉर्जिया स्टेट में पाया जाने वाला ये रैट स्नेक 8 फीट तक लंबा होता है। इतनी लंबाई के बावजूद इसकी फुर्ती देखने लायक है। नीले-काले रंग वाला यह खूबसूरत सांप है तो खतरनाक, लेकिन यह डरता भी बहुत है।

 

4: Black Spitting Cobra
ब्लैक स्पिटिंग कोबरा सांप अफ्रीका के सहारा में पाया जाता है। काले और सफेद रंग के कॉम्बीनेशन वाला यह सांप 7 फीट से ज्यादा लंबा होता है। यह सांप जितना खूबसूरत है उतना ही ज्यादा खतरनाक भी। खतरा महसूस होने पर यह कोबरा अपने फन से बहुत दूर तक जहर फेंक सकता है। जहर फेंकने की इसी खासियत के कारण इसे स्पिटिंग कोबरा कहते हैं।

हमें क्यों आते हैं डरावने सपने

2: Oriental Whip Snake
ये चमकदार पतला और हरा व्हिप स्नेक जहरीला होता है। यूं तो यह सांप काफी पतला है, लेकिन इसके मुंह में बड़े आकार के दांत होते हैं, जिनकी मदद से ये डसता है। हरे भरे रंग वाले इस सांप को हरियाली काफी पसंद है। यह खेतों से लेकर रिहायशी इलाकों तक सभी जगह पाया जाता है।

ब्रिटिश रिपोर्टर ने भारत की समस्याओं पर किया मजाक, तो अनुपम खेर ने अपने जवाब से खुश कर दिया इंडिया को

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra