अगर आप रोमांचक जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो फिर चीन चले जाएं। यहां पर आपको रोमांच का असली मजा आएगा। चीन के हुईन शहर में रोमांच करने के लिए कई बड़े पहाड़ है। इनमें ही एक माउंट हुएसन पहाड़ है। यहां पर बड़ी संख्‍या में लोग आते हैं। हालांकि कमजोर दिलवालों का यहां आना प्रतिबंधित है। ऐसे में अगर आप कुछ स्‍पेशल रोमांच करना चाहते हैं तो इस पहाड़ पर जरूर जाएं...

कमजोर दिलवाले नहीं
इस हुईन शहर में मौजूद माउंट हुएसन नाम का एक काफी बड़ा पहाड़ है। इस पहाड़ के रास्ते काफी खतरनाक है। यहां पर जाना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन फिर भी यहां पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हालांकि इस दौरान एक बात जो जानना बेहद जरूरी है कि कमजोर दिल वाले लोग यहां पर बिल्कुल न जाएं। उनके यहां पर जाने पर बैन है।

लोहे के मोटी चेन लगी
हालांकि रास्ते में लोगों संभलने के लिए हर जगह लोहे के मोटी चेन भी लगी हैं। जिन्हें लोग पकड़ कर आसानी से चढ़ सकें। इस पहाड़ को लेकर कहा जाता है कि कभी यहां पर ताओइस्ट मंदिरों के घर बने होते थे। जिससे सन्यासियों, पुजारियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए ये सीढ़िया बनाई गई थीं। इन्हें बनाने की शुरुआत काफी समय पहले हुई थी, जो आज भी कहीं न कहीं बनती रहती हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra