फोटो-4,

21 जून को मनाया जाएगा द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू

ROORKEE: ख्क् जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी देने के लिए सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पतंजलि एवं भारत स्वाभिमान न्यास के जिलाध्यक्ष देशबंधु ने बताया कि ख्क् जून को मनाए जाने वाले द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

मंडल स्तर पर भी आयोजन

शहर में शेरपुर के अलावा एक अन्य स्थान पर मुख्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंडल स्तर पर भी योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समिति संयोजक भी बनाए जा रहे हैं। मुख्य संरक्षक कर्नल एमपी शर्मा ने कहा कि योग पद्धति में व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का समाधान है। विश्व शांति योगमय जीवन जीने से ही प्राप्त की जा सकती है। भाजपा नेता प्रदीप बत्रा ने कहा कि मनुष्य के शरीर के भीतर ही सभी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है और इस शक्ति को योग के माध्यम से ही विकसित किया जा सकता है। संरक्षक श्यामवीर सैनी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की एक महत्वपूर्ण विधा है। इससे मन, मस्तिष्क के विकास के साथ ही सामाजिक सद्भाव बढ़ता है। इस मौके पर संरक्षक अजय सैनी, संगठन मंत्री नरेश, जिला मंत्री मंजू सैनी, पुष्पा शर्मा, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive