48 साल के हुए सीएम योगी, बेहद सादे तरीके से मना जन्म दिन, पीएम मोदी ने फोन से किया विश
लखनऊ (आईएएनएस)। कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपना 48 वां जन्मदिन बिना किसी धूमधाम के मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए सुबह फोन किया। पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया कि यूपी के गतिशील और मेहनती सीएम श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य सभी क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी ट्वीट किया उत्तर प्रदेश के विकास के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प के लिए आदित्यनाथ की सराहना की।
राजनाथ सिंह ने भी आदित्यनाथ को बधाई दीएक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। कई मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामना दी। 5 जून, 1972 को जन्में आदित्यनाथ का जन्मदिन विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर मनाया जाता है। उनका असली नाम अजय सिंह बिष्ट है और उनका जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ है। उन्होंने नब्बे के दशक की शुरुआत में अयोध्या मंदिर आंदोलन में शामिल होने के लिए अपना घर छोड़ दिया। उस समय वह गोरखनाथ मठ के मुख्य पुजारी महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए और उनके शिष्य बन गए।
12 वीं लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य बनेइसके बाद, उन्हें योगी आदित्यनाथ नाम दिया गया और उन्हें महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया। आदित्यनाथ 1998 में 26 साल की उम्र में 12 वीं लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य बने। वह 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच बार गोरखपुर से लोकसभा के लिए चुने गए।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने 2017 में सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।