कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Lok sabha chunav Results 2024 of Bollywood Celebs: देशभर में लोकसभा चुनाव के सारे चरण पूरे हो चुके हैं। आज यानी 4 जून को लोक सभा इलेक्शन का रिजल्ट आते ही पता चलेगा की किसने अपनी जीत दर्ज कराई और किसे हार का सामना करना पड़ा। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में कई बॉलीवुड एक्टर खड़े हुए हैं। जिन्होंने अपनी जीत के लिए पिछले कई महीनों से ताबड़तोड़ मेहनत की है। इन एक्टर्स में हेमा मालिनी, रवि किशन, कंगना रनोट जैसे नाम शामिल है।

कंगना रनोट
एक्ट्रेस कंगना रनोट इस साल पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी का रिप्रेजेंटेटिव चुना गया है।

मंडी सीट पर कौन आगे-कौन पीछे मिले वोट
कंगना रनोट (भाजपा) 537022 (+ 74755)
विक्रमादित्‍य सिंह (कांग्रेस) 462267 ( -74755)

हेमा मालिनी
एक्ट्रेस हेमा मालिनी पहली बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इससे पहले वो साल 2014 और 2019 में इस सीट से सांसद चुनी जा चुकी हैं। अब वो इस बार लगातार तीसरी बार मथुरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा को रिप्रेजेंट कर रही हैं।

मथुरा सीट पर कौन आगे-कौन पीछे मिले वोट
हेमा मालिनी (भाजपा) 470793 (+ 270424)
मुकेश धनगर (कांग्रेस) 200369 ( -270424)

मनोज तिवारी
एक्टर मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उन्होंने साल 2014 में भी इसी सीट को रिप्रेजेंट किया था।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में कौन आगे-कौन पीछे मिले वोट
मनोज तिवारी (भाजपा) 740927 (+ 125864)
कन्हैया कुमार (कांग्रेस) 615063 ( -125864)

अरुण गोविल
रामायण के राम फेम एक्टर अरुण गोविल मेरठ की लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को रिप्रेजेंट कर रहे हैं।

मेरठ सीट पर कौन आगे-कौन पीछे मिले वोट
अरुण गोविल (भाजपा) 541832 (+ 9763)
सुनिता वर्मा (सपा) 532069 ( -9763)

शत्रुघ्न सिन्हा
एक्टर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल कीआसनसोल सीट से चुनाव अपना दमखम दिखा रहे हैं।

आसनसोल सीट पर कौन आगे-कौन पीछे मिले वोट
शत्रुघ्न सिन्हा (टीएमसी) 605535 (+ 59946)
एस० एस० अहलूवालिया (भाजपा) 545589 ( -59946)

रवि किशन
एक्टर रवि किशन एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चुनाव मैदान में हैं।

गोरखपुर सीट पर कौन आगे-कौन पीछे मिले वोट
रवि किशन (भाजपा) 569768 (+ 100576)
काजल निषाद (सपा) 469192 ( -100576)

पवन सिंह
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।

काराकाट सीट पर कौन आगे-कौन पीछे मिले वोट
पवन सिंह (निर्दलीय) 218523 ( -87248)
राजा राम सिंह (भाकपा) 305771 (+ 87248)

सुरेश गोपी
मलयालम फिल्म एक्टर सुरेश गोपी केरल की त्रिशूर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। क्‍या वो कांग्रेस कैंडीडेट से यह सीट छीन पाएंगे।

त्रिशूर सीट पर कौन आगे-कौन पीछे मिले वोट
सुरेश गोपी (बीजेपी) 412338 (+ 74686)
के मुरलीधरन (कांग्रेस) 328124 ( -84214)

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk