- फॉरेन मिनिस्ट्री शिकायत पर तुरंत लेगा एक्शन

- लोकल स्तर पर भी ट्विटर अकाउंट ओपेन

BAREILLY: फॉरेन में रह रहे इंडियन स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। पासपोर्ट से रिलेटेड फॉरेन में कोई भी प्रॉब्लम्स होने पर वह अपनी शिकायत एक लिंक और एप के माध्यम से कर सकते हैं। जिसकी शिकायत पर फॉरेन मिनिस्ट्री तुरंत एक्शन लेगा। समस्या का समाधान करने के बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क करेगा। इतना ही नहीं, लोकल स्तर पर बरेली के लोगों की पासपोर्ट से जुड़ी कोई समस्या है, तो वह पासपोर्ट ऑफिसर बरेली रीजन के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

लिंक या एप पर करें शिकायत

स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए मदद लिंक और मदद मोबाइल एप दोनों सर्विस शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेन में इंडियन स्टूडेंट्स को कोई समस्या होने पर उन्हें हेल्प के लिए भटकना पड़ता है। उन्हें आइडिया नहीं होता है कि, वह कहां शिकायत करें। पासपोर्ट गुम होने या कोई अन्य प्रॉब्लम्स होने पर उन्हें इंडिया आना होता है। कोई हादसा होने पर उनकी पहचान नहीं हो पाती है। जिस वजह से यह व्यवस्था शुरू की गई है। ताकि, वह लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। इससे यह पता चल सकेगा कि इंडिया के कितने स्टूडेंट्स फॉरेन में हैं।

कैसे होगा समस्या का समाधान

संबंधित व्यक्ति को पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट मदद लिंक पर क्लिक करना होगा। जो काउंसलर सर्विस मैनजमेंट सिस्टम के जरिए काम करता है। लिंक पर क्लिक करते ही न्यू स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन, काउंसलर यूजर, ट्रैक ग्रिवांस स्टेट्स, ग्रिवांट रजिस्ट्रेशन और ग्रिवांट लॉगइन का ऑप्शन आएगा। अपनी जरूरत के मुताबिक आपको ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद अपने दूतावास का नाम सेलेक्ट करना होगा। यहां पर व्यक्ति को अपने बारे में सारी जानकारी देनी होगी। फिर, जो भी शिकायत है उसकी पूरी डिटेल देनी होगी। फॉरेन मिनिस्ट्री शिकायत प्राप्त होने के बाद समस्या का समाधान कर व्यक्ति से संपर्क करेगी।

ट्विटर पर भी कर सकते है शिकायत

वहीं लोकल स्तर पर भी बरेली रीजन के पासपोर्ट ऑफिसर से भी ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पासपोर्ट से रिलेटेड प्रॉब्लम्स को देखते हुए पासपोर्ट ऑफिसर ने अपना ट्विटर अकाउंट ओपेन किया है। जिस पर आप पासपोर्ट में हो रही लेटलतीफी, कोई इंफॉर्मेशन मांगना या अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको meaquery@rpoBAREILLY पर ट्विट करना होगा।

बॉक्स

मदद एक नजर

- 54,976 यूजर रजिस्टर्ड।

- 14,909 ग्रिवांसेस रजिस्टर्ड।

- 9,100 ग्रिवांसेस रिसॉल्व्ड।

- 7762 स्टूडेंट ने कराए रजिस्ट्रेशन।

नोट- वेडनसडे शाम 6 बजे तक की स्थिति।

स्टूडेंट्स मदद लिंक व एप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोकल स्तर पर मैंने भी ट्विटर अकाउंट ओपेन किया है। जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

राम सिंह, पासपोर्ट ऑफिसर, बरेली रीजन