फसल की आमदनी से करना चाहता था बेटी की शादी

किसान शेषराव की मराठवाड़ा में दो एकड़ जमीन सूखे के कारण बर्बाद हो गई थी। शेषराव की सोयाबीन की फसल थी। पानी न मिलने के चलते पूरी फसल तबाह हो गई। फसल के लिए उसने 80 हजार रूपये बतौर कर्ज बाजार से उठाया था। फसल की आमदनी से वह अपनी बेटी की शादी करना चाहता था। जालना के एक किसान ने बताया कि फसल बर्बाद होने के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। उसने गांव के अन्य लोगों से बताया था कि वह जल्द ही हम सबको छोड़ कर चला जाएगा। पर किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद हमें उसका शव खेत के पास एक नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला।

ये है 'मेक इन महाराष्ट्र' का नतीजा : शिवसेना

किसान के सुसाइड करने के बाद बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में शनिवार लिखा कि क्या शेषराव का न्योता मिनिस्ट्री तक पहुंचा। यदि राज्य में इस तरह के हादसे जारी रहेंगे तो क्या हमें उन्हें मेक इन महाराष्ट्र कहना चाहिए। क्या शेषराव और उसके जैसे हजारों किसानों की सुसाइड को मेक इन महाराष्ट्र का उत्पादन कहना चाहिए।

National News inextlive from India News Desk