कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इस साल महाशिवरात्रि का महापर्व 18 फरवरी को है। हर साल भगवान शिव के भक्त इस दिन का काफी बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। आप भी इस महापर्व को और भी ज्यादा खास और भक्तिमय बनाने के लिए महाशिवरात्रि को शिव जी के ये गाने सुन सकते हैं। जो, आजकल एल्बम से लेकर फिल्मों में भी काफी धूम मचा रहे हैं।

1. हर हर शंभू
2022 में रिलीज हुआ ये गाना इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ही समय में इसने मिलियन व्यूज बटोर लिए थे। लोगों इसे इतना पसंद किया कि आज भी ये गाना कई फोन में रिंगटोन की तरह बजता है। इस गाने को अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया है।

2. बगड़ बम बबम
शिवरात्रि पर आपको कही न कही बगड़ बम बबम गाना सुनने को जरूर मिल जाएगा। इस गाने को कैलाश खेर पर फिल्माया गाया है साथ ही इसे खुद कैलाश खेर ने लिया और गाया भी है।

Happy MahaShivratri 2023 Wishes Images Quotes Status: भोलेनाथ के पर्व महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें भक्ति से सजे मैसेज और पिक्‍स

3. नमो नमो शंकरा
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ का यह गाना आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को अमित भट्टाचार्य ने लिखा और अमित त्रिवेदी ने गाया है।

Mahashivratri 2023 : 12 ज्योतिर्लिंगों में है शिव का वास, महाशिवरात्रि पर करें इनका पूजन

4. शिव कैलाशों के वासी
हंसराज रघुवंशी द्वारा गाया गया ये गान सालों से ट्रेंडिंग है। 2019 में रिलीज इस एल्बम को खुद हंसराज ने लिखा है। हंसराज रघुवंशी द्वारा लिखे गए भगवान शिव के सारे गाने काफी लोकप्रिय है। उसमें मेरा भोला है भंडारी, भोलेनाथ की शादी, पार्वती बोली शंकर से, आदि गाने शामिल हैं। हंसराज इन गानों को लिखकर खुद ही गाते हैं।

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर पूजन थाली में शामिल करें ये सामग्री, यहां पढ़ें कथा और पूजा विधि

5. शिव तांडव स्तोत्र
शिव तांडव स्तोत्र तो हमेशा से ही शिव भक्तों का पसंदीदा रहा है। यह शिव स्तुति का एक भजन है, जो शिव की शक्ति और सुंदरता का वर्णन करता है। लेकिन 2021 में परंपरा और सचेत टंडन का शिव तांडव स्तोत्र का वर्जन रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया।

6. शंकरा रे शंकरा
अजय देवगन और सैफ अली खान पर फिल्माया गया ये गाना फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का है। जिसे मेहुल व्यास ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है।

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर करें शिव जी को प्रसन्न, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

7. मन में शिवा
अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत के इस गाने को कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ ने गाया है। वहीं अजय-अतुल ने इसे कंपोज किया है।

Mahashivratri 2023 : शिव पूजन करने से जीवन में आती है समृद्धि, जानें इस दिन का इतिहाव व महत्व

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk