कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। छोटे पर्दे पर शिव महिमा को लेकर कई सीरियल बने हैं। जिन्‍हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। मगर इनकी पापुलैरिटी की वजह शिव का किरदार निभाने वाले वो एक्‍टर हैं जो फैंस के दिलों में राज कर गए। आइए आज ऐसे ही पांच एक्‍टर्स के बारे में बात करेंगे जो भगवान भोलेनाथ' का किरदार निभाकर हिट हो गए।

समर जय सिंह
शिव के रूप में दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने वाले सबसे पहले एक्‍टर समर जय सिंह रहे हैं। जिन्‍होंने 90 के दशक में आने वाले सीरियल 'ऊँ नम: शिवाय' में भोलेनाथ का किरदार निभाया था। यह धारावाहिक घर-घर पसंद किया जाता था। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आए कि लोग रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे थे।फोटो : सोशल मीडिया

मोहित रैना
शिव-शंकर का दूसरा रूप अगर कोई है तो वो हैं एक्‍टर मोहित रैना। मोहित रैना ने शिव का रोल प्‍ले कर खूब सुर्खियां बटोरीं। वह 'देवो के देव महादेव' सीरियल में नजर आए थे। मोहित का काम इतना शानदार रहा कि एक्टर ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किएफोटो : सोशल मीडिया

रामायण
टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले विजय कविश महादेव के रोल से पहचाने जाते हैं। हालांकि इस धारावाहिक के लीड रोल में भगवान राम थे जिनका किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत
टीवी शो 'महाभारत' में कृष्ण का रोल प्ले कर फेमस हुए सौरभ राज जैन भगवान शिव का रोल भी प्ले कर चुके हैं फोटो : सोशल मीडिया

'सिया के राम'
'सिया के राम' सीरियल वैसे तो श्री राम और सीता की कहानी पर बेस्‍ड था, लेकिन इसमें शिव का किरदार भी शामिल था। रोहित बख्शी ने 'सिया के राम' में शिव का रोल प्ले किया और दर्शकों ने उन्‍हें काफी पसंद किया।फोटो : सोशल मीडिया

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk