कानपुर। मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों अर्जुन कपूर के साथ उनके बर्थडे पर मालदीव गई थीं, पर अब वे वापस आ कर काम पर लग चुकी हैं। ये जानकारी खुद मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करके दी। वे अब एक डांस रियलिटी शो जज करती दिखाई देंगी। उनसे पहले करिश्मा कपूर इस शो की सेलेब्रिटी जज थीं। करिश्मा कुछ वक्त का ब्रेक ले रही हैं इसलिए ये जगह कुछ वक्त के लिए मलाइका को दी गई है। अपने पोस्ट में मलाइका ने कहा कि वे शो जज करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। खबरों के के मुताबिक मलाइका यहां पर 'दिल से' के फेमस सांग छइयां-छइयां पर ठुमके भी लगाती दिखेंगी।


दोस्तों के साथ बिताया समय

एक अन्य फोटो में मलाइका अपने गर्ल गैंग के साथ नजर आईं। दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरों को उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस ग्रुप मं हमेशा करीना कपूर भी होती हैं पर अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते वे इस वक्त लंदन में हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा कि सभी लड़कियां शहर में वापस लौट आई हैं। इस पिक्चर में मलाइका के साथ करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्नी महीप और सोहेल खान की पत्नी सीमा नजर आ रही हैं। मजेदार बात है कि अमृता अरोड़ा और करिश्मा के टॉप का प्रिंट बिलकुल मिलता जुलता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk