इंफाल (एएनआई)। Manipur Violence : मणिपुर में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा बुधवार को बुलाए गए 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान हिंसा भड़क गयी है। हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गयी है। इसके अलावा इम्फाल वेस्ट, काकचिंग, थौबाल, जिरिबाम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल में अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। हालातों की गंभीरता को देखते हुए इंडियन आर्मी ने यहां पर मोर्चा संभाल रखा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। गृह मंत्रालय भी मणिपुर हिंसा के मामले में लगातार अपडेट ले रहा है। वहीं मणिपुर सरकार ने कानून और व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए गंभीर मामलों में देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।

बंगाल दंगा

पश्चिम बंगाल भी दंगों की आग में जल चुका है। हाल ही में हुगली जिले के रिसड़ा में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा भड़क गयी थी। वहीं इसके पहले 19 फरवरी 2013 को दक्षिण 24 परगना में जो दंगा हुआ था वह भयानक था। यहां के नलियाखली गांव में एक समुदाय के 200 से ज्‍यादा परिवारों के घर जला दिए गए थे।

मुजफ्फरनगर दंगा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का दंगा भी देश के बड़े दंगों में एक था। 27 अगस्त 2013 मुजफ्फरनगर दंगे की आग में झुलस गया था। दो समुदाय के बीच भड़के दंगे देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया था। इस दंगे में तमाम जिंदगियां खत्म हो गयी थी। बड़ी संख्या में लोगों के घर जल गए और गांव छूट गए थे।

असम दंगा

असम भी साल 2012 में जातीय हिंसा की आग में झुलस चुका है। यहां पर भी दगे के दाैरान बड़ी संख्या में लोगों के घर एक सेकेंड में जलाकर राख कर दिए गए थे। बच्चे अपनों से बिछड़ गए। इस दंगे में करीब 100 से अधिक लोगों की मौत हुयी थी। इसके अलावा 3 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।

अलीगढ़ दंगा

यूपी के अलीगढ़ में भी अब तक कई दंगे हो चके है लेकिन यह 2006 के दंगे को लेकर देश ही नहीं दुनिया में चर्चा में रहा। यह दंगा रामनवमी के अवसर पर दो समुदायों के बीच एक कथित गलतफहमी के परिणामस्वरूप हुआ। इस दाैरान भी तमाम जिदंगिया तबाह हुयी थी। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए थे।

गुजरात दंगा

गुजरात भी दंगे की आग में जल चुका है। यहां साल 2002 में हुआ हिंसक दंगा दुनिया भर में सुर्खियों में रहा। यह दंगा भी दो समुदाय के लोगों के बीच भड़का था। दंगे की शुरुआत गुजरात के गोधरा में साबरमती ट्रेन को आग लगाने के बाद हुयी थी। इसके बाद इस दंगे में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

National News inextlive from India News Desk