नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पंजाब में चल रहे कांग्रेस संकट के बीच कांग्रेस सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। मनीष तिवारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि राज्य में कोई समस्या नहीं है, केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण कुछ मुद्दे हैं। कांग्रेस अखंड है और मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अगर किसी व्यक्ति का अपना कोई एजेंडा है और वो एजेंडा ट्विटर या किसी और माध्यम से चलाना चाहते हैं तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।

मनीष तिवारी ने कैप्टन का समर्थन किया
पंजाब में बिजली के मुद्दे को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को आड़े हाथों लेते रहे हैं, लेकिन मनीष तिवारी ने कैप्टन का समर्थन किया है।पंजाब में राजनीतिक संकट नहीं है। कांग्रेस अखंड है और मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अगर किसी व्यक्ति का अपना कोई एजेंडा है और वो एजेंडा ट्विटर या किसी और माध्यम से चलाना चाहते हैं तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

पंजाब में कांग्रेस की स्थिति काफी अच्छी
मनीष तिवारी ने कहा कि 1966 के बाद से, जब पंजाब एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और 2017 तक, किसी भी पार्टी को पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से 77 विधानसभा सीटें नहीं मिलीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पंजाब की 13 सीटों में से 3 विधानसभा उपचुनाव, 8 लोकसभा सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 90 प्रतिशत से अधिक स्थानीय निकायों में भी जीत हासिल की है। यदि आप किसी सांसद से पूछें कि उन्होंने अपने प्रचार के लिए किसे बुलाया था तो वे कहेंगे कि कैप्टन।
अंदरूनी कलह के बीच आया ये रिएक्शन
बता दें कि प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस सांसद का यह रिएक्शन आया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और आश्वासन दिया था कि वह जो निर्णय लेंगी वह उनका पालन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कांग्रेस का संकट जल्द ही खत्म हो जाएगा लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका क्या होगी यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। गाैरलतब है कि पंजाब राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

National News inextlive from India News Desk