RANCHI

कचहरी सब्जी मार्केट उजाड़ते समय डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने दावा किया था कि इस जगह को पार्क के रूप में डेवलप किया जाएगा। इस जगह का बाउंड्रीवाल भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक साल के अंदर यहां पर पार्क बन जाएगा। लेकिन चार साल बाद भी इस जगह पर वैसे ही मलबा फैला हुआ है। पार्क तो बन नहीं पाया, मलबा भी यूं ही पड़ा हुआ है। फिलहाल असामाजिक तत्वों का बसेरा बन जाने के कारण रात में यहां से गुजरते हुए लोग भी भय खाने लगे हैं। जबकि इसके आसपास ही रांची समाहरणालय, आरआरडीए बिल्डिंग और सिविल कोर्ट भी है।

ख्-रांची नगर निगम ने बना दिया है अपना डंपिंग यार्ड

रातू रोड चौक से पहले राजभवन के सामने स्थित नागा बाबा खटाल कभी देर रात तक गुलजार रहता था। आज यह जगह नगर निगम का डंपिंग यार्ड बन गया है। पूरे शहर का कूड़ा यहां डंप किया जा रहा है। वहीं, कभी यहां पर लोग घर बनाकर और दुकान लगाकर अपना जीवन-यापन करते थे। लेकिन, ख्8 मार्च, ख्0क्क् सोमवार को डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने इन घरों और दुकानों को ढाह दिया। इससे यहां सालों से रह रहे हजारों लोग उजड़ गए। कहा गया था कियह जगह गवर्नमेंट की है। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा था कि इसे नगर निगम डेवलप करेगा। नगर निगम ने कहा था कि यहां मल्टीस्टोरी मॉर्केट बनेगा। रांची नगर निगम ने कई बार डीपीआर भी बनाया, लेकिन यह डीपीआर अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया है।

क्या बनाना है, नगर निगम को भी मालूम नहीं

आज के दिन में नागा बाबा खटाल एक डंपिंग यार्ड बन गया है। रांची नगर निगम यहां पर कचरा फेंकने के अलावा अपनी खराब गाडि़यों, ठेलों और सामानों के साथ ही कंपनी की गाडि़यों की भी पार्किंग करा रहा है। साथ ही आधी जमीन पर सब्जी मार्केट और कुछ लोग अन्य रोजगार कर रहे हैं। जबकि रांची नगर निगम यहां कभी रांची हाट, तो कभी मल्टीस्टोरी शॉपिंग कॉम्लपेक्स तो कभी मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की घोषणाएं कर रहा है। आखिर यहां क्या बनेगा, ये नगर निगम को भी मालूम नहीं है।