कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Mumbai Ice Cream Case: मुंबई के मलाड इलाके से एक ऐसी चौकानें वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश में हड़कंप सा मचा दिया है। दरअसल, मुंबई के एक शक्स ने आईस्क्रीम कोन को ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए मंगाया। इसके बाद जैसे ही उसने आईस्क्रीम खानी शुरू की तो उसे कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। इस घटना के बाद युवक फौरन मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा और वहां उसे आस्क्रीम कंपनी के खिलाफ कंप्लेन फाइल की। मलाड पुलिस ने बताया कि उन्होंने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ केस फाइल करते हुए उस टुकडे़ (उंगली) को FSL (फोरेंसिक) के पास आगे की इन्वेस्टिगेशन के लिए भेज दिया है।

युवक का क्या है दावा?
युवक ने मीडिया को बताया कि उसने आइसक्रीम को आधे से ज्यादा खा लिया था। लेकिन तभी उसे अपने मुंह में कुछ गड़बड़ महसूस हुआ, युवक ने जैसे ही उसे बाहर उगला तो वो करीब 2 सेमी लंबी एक कटी हुई इंसानी उंगली थी। जिसके बाद युवक ने तुरंत उसे बर्फ में रख दिया ताकि वो सड़े नहीं। और बिना किसी देरी के वो फौरन घटना की जानकारी देने के लिए मलाड पुलिस स्टेशन पहुंच गए। मामले की जांच के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आइसक्रीम किस जगह पर बनाई और पैक हुई है, पुलिस उसकी भी तलाशी लेगी।

National News inextlive from India News Desk