कानपुर। साल 2019 खत्म होने को है और सभी लोगों में हाॅलीडे फीवर चढ़ चुका है। इसमें क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं है। भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के क्रिकेटर्स फिलहाल छुट्टी पर हैं। ऐसे में सभी क्रिसमस सेलीब्रेशन में बिजी हैं। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी फैमिली और फ्रेंड संग क्रिसमस वीक इंज्वाॅय कर रहे। रोहित की पत्नी रितिका ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह अपने पति रोहित संग क्रिसमस सेलीब्रेट कर रही। साथ ही उनकी फ्रेंड्स भी हैं।


रोहित के अलावा वेस्टइंडीज टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड भी अपने घर पहुंच चुके हैं। भारत दौरा खत्म होने के बाद पोलार्ड सीधे अपने घर पहुंचे और यहां उन्होंने पत्नी संग क्रिसमस सेलीब्रेट किया। इसकी एक तस्वीर पोलार्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसमें पोलार्ड और उनकी पत्नी दोनों एक जैसी ड्रेस पहने हैंं। यह ड्रेस सैंटा जैसी है। वहीं पीछे क्रिसमस ट्री खड़ा है।


पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने भी क्रिसमस सेलीब्रेट किया। डिविलियर्स ने अपनी पत्नी संग क्रिसमस इंज्वाॅय किया। इसमें कपल सैंटा वाला एक चश्मा पहने हुए है। तस्वीर शेयर करते हुए डिविलियर्स ने लिखा, 'आप सभी को मेरी क्रिसमस'

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपने फैंस को क्रिसमस डे विश किया। सचिन ने टि्वटर पर लिखा, 'आप सभी को मेरी क्रिसमस, इस क्रिसमस आपको ढेर सारी खुशियां मिलें। आशा करता हूं कि आप दोस्तों और परिवार संग एक बेहतरीन समय इंज्वाॅय करेंगे।


भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी फैंस को क्रिसमस विश किया। रहाणे ने टि्वटर पर सैंटा वाली कैप पहनकर क्रिसमस इंज्वाॅय किया।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk