नई दिल्ली (एएनआई)। लाइन ऑफ कंट्रोल हमेशा अलग वजहों से चर्चा में रहती है लेकिन इस बार नियंत्रण रेखा के पास भीषण ठंड में क्रिसमस के मौके पर जिंगल बेल्‍स गा रहे सेना के जवानों के वीडियो ने न सिर्फ लोगों का दिल जीत लिया है बल्कि सोशल मीडिया पर वे इसकी तारीफ करते फूले नहीं समा रहे हैं।

देशवासियों के चेहरों पर खुशी लाने वाला बर्फ से ढंका नजारा
LoC पर क्रिसमस मनाते भारतीय सेना के जवानों का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया और देशवासियों के दिलों पर राज कर रहा है। नियंत्रण रेखा (एलओसी), के निकट किसी जगह पर भारतीय सेना का एक मनमोहक वीडियो शूट किया गया जिसमें जवान क्रिसमस कैरोल जिंगल बेल्स के बीच जश्न मनाते और गाते नजर आ रहे हैं। 2.11 मिनट के वीडियो में, सैनिकों ने सफेद हाई एलटिट्यूड जैकेट पहन रखी है और सेमी सर्किल में खड़े होकर क्रिसमस कैरोल जिंगल बेल्‍स गाते व तालियां बजाते देखे जा सकते हैं। साथ ही उनके कदम भी थिरक रहे हैं।


सांता क्‍लॉज और स्‍नोमैन भी
इतना ही नहीं, एक व्यक्ति सांता क्लॉज के लिबास में कोरस को लीड कर रहा है। इतना ही नहीं लाल टोपी और मफलर पहने दो स्नोमैन, एक अच्छी तरह सजा-क्रिसमस ट्री और बर्फ पर उकेरा गया एक राइनो भी नजर आ रहा है। सैनिक भारतीय सेना की असम रेजिमेंट के लग रहे हैं क्योंकि रेजिमेंट का प्रतीक राइनो है और 'राइनो चार्ज' उनकी वॉर क्राई है। संयोग से, असम राइफल्स अपने स्वयं के रेजिमेंटल गीत के लिए भी प्रसिद्ध हैं -'बद्लुराम का बदन, ज़मीन के नीचे है'। अक्सर सेना के जवानों के वीडियो यह गाना गाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

ट्विटर पर ढेरों प्रतिक्रियाएं
ट्विटर पर इस वीडियो पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं: 'सीमाओं से दूर सभी सेना के जवानों और उनसे दूर परिवारों को क्रिसमस की शुभकामनाएं। हम आपको सलाम करते हैं, एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा। वहीं एक अन्‍य ट्विटर यूजर ने लिखा, मेरे प्रिय जवानों के लिए #HappyChristmas ... भगवान आपके साथ हों ... ", एक और व्यक्ति ने ट्वीट किया 'एलओसी और आईबी पर हमारे सभी सैनिकों को मेरी क्रिसमस और एक शानदार और खुशहाल नव वर्ष की शुभकामनाएं..... जय हिंद।

National News inextlive from India News Desk