RANCHI : डोरंडा थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़खानी व बाल श्रम के आरोप में मन्नान मल्लिक के रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम शमशेर मल्लिक है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शनिवार को धनबाद की रहनेवाली क्फ् वर्षीय बच्ची ने छेड़खानी का आरोप लगाया था।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर के पास शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में इंडिगो में सवार ओरमांझी निवासी आशीष तिर्की की मौत हो गई। इस घटना में उसका छोटा भाई भी घायल हो गया है। जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जमा पैसे मांगने पर नौकरानी को पीटा

बरियातू थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित कुसुम विहार इलाके में रविवार को नौकरानी की पिटाई का मामला सामने आया है। शिव भवन रोड में रहने वाले रमेश खेमका के यहां काम करने वाली बुधनी देवी ने रमेश खेमका के बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना के संबंध में बरियातू थाने में मामला दर्ज कराया गया है। बुधनी देवी के साथ मामला दर्ज कराने वार्ड नंबर ब् की पार्षद सुधा देवी भी पहुंची। उनके साथ आदिवासी समाज की भी कुछ महिलाएं थी। जिन्होंने पुलिस से महिला को मदद दिलाने की गुहार लगाई है।

क्या है मामला

बताया जाता है कि बुधनी देवी पिछले ख्भ् सालों से रमेश खेमका के घर काम रही थी। इस दौरान वह कुछ पैसे उन्हीं के पास जमा भी करती थी। रविवार को बुधनी देवी ने जब अपने जमा पैसे की मांग मालिक से की तो रमेश खेमका के बेटे ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे बुधनी को काफी चोटें आई है।