कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Miss Universe 2023 Winner: मिस यूनिवर्स 2023 की विनर के अनाउंसमेंट के बाद अब दुनिया को उनकी नई मिस युनिवर्स मिल चुकी हैं। इस बार ये ताज निकारागुआ देश की शेन्निस पलासियोस के सिर पर सजाया गया। बता दें कि शेन्निस मिस यूनिवर्स बनने वाली दुनिया की 72वीं फीमेल हैं। जैसे ही मिस यूनिवर्स विनर के लिए शेन्निस पलासियोस के नाम का अनाउंसमेंट हुआ, वो भावुक होकर रो पड़ी। क्योंकि शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतने वाली पहली निकारागुआन महिला हैं। इससे पहले निकारागुआ चार बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। मिस यूनिवर्स के विनर की फोटो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जीतें कई ब्यूटी पेजेंट
शेन्निस पलासियोस ने इस ब्यूटी पेजेंट के टॉप 3 में जगह बनाई और वो मिस थाईलैंड और मिस ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए इस टाइटल की हकदार बनीं। लास्ट राउंड में जब शेन्निस पलासियोस से पूछा गया कि वो अपने जीवन का एक दिन किसके साथ बिताना चाहेंगी? इस सवाल पर जवाब देते हुए शेन्निस पलासियोस ने कहा कि, वो 18वीं सदी की ब्रिटिश दार्शनिक और नारीवादी मैरी वॉल्स्टनक्राफ्ट के साथ इस दिन को बिताना चाहेंगी। क्योंकि उन्होंने बाउंड्रीज को तोड़कर कई महिलाओं को मौका दिया था। जिसके चलते ही आज महिलाओं के लिए कोई तय सीमाएं नहीं हैं। बता दें कि, 23 साल की शेन्निस पलासियोस एक मॉडल होने के साथ साथ एक टीवी होस्ट और वॉलीबॉल प्लेयर भी हैं। शेन्निस मिस टीन निकारागुआ 2016 काॅम्पटीशन और मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2020 को भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा वो मिस वर्ल्ड 2021 में टॉप 40 में भी शामिल हुई थी।

International News inextlive from World News Desk