RANCHI: अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल के बाथरूम में एक लड़की का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को शांत कराया।

क्या है पूरा मामला

रांची के अंजुमन अस्पताल में एक लड़की अपना इलाज करवाने पहुंची थी। इसी बीच जांच सैम्पल के लिए लड़की बाथरूम गई। वहां से निकलते ही लड़की ने वीडियो बनाने को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके से दीपक नामक युवक को पकड़ा गया। वह नीचे चुटिया का रहने वाला है। लड़की ने दीपक से उसका मोबाइल छीन कर तोड़ डाला और दीपक पर बाथरूम में एमएमएस बनाने का आरोप लगाया। जैसे ही बाथरूम में एमएमएस बनाने की सूचना कर्बला चौक के लोगो को हुई। वे हॉस्पिटल पहुच कर हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। स्थानीय लोगो ने अंजुमन सदस्य मो नजीब और शहजाद की पिटाई भी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को शांत करवाते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।