ट्विटर पर दी बधाई
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके 63वें जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्वीट पर  अपनी बेस्ट विशेज देते हुए कहा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।


हॉकी खेल कर मनायेंगे जन्मदिन
फिल्हाल सीरिया पर इस्लामिक स्टेट के कब्जे को खत्म करने के लिए हमले के कर रहे पुतिन का जन्म 1952 में हुआ था और वह सात मई, 2012 से तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति हैं। इससे पहले वे वह 2000 से 2008 तक भी राष्ट्रपति के पद पर रहे और 1999 से 2000 तक और 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री भी रहे। इस बीच क्रेमलिन से मिली सुचनाओं से पता चला है कि वो अपना जन्मदिन नाइट हॉकी लीग में अपने देश के मशहूर हॉकी खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेलते हुए सेलिब्रेट करेंगे।  

बन चुकी है परंपरा
पुतिन और कुछ वेटेनर रशियन हॉकी प्लेयर्स के द्वारा 2011 में शुरू की गयी नाइट हॉकी लीग जो आइस हॉकी मैच खेलती है अब रूसी राष्ट्रपति के जन्मदिन पर खेलना एक परंपरा बन गयी है। खेलों और फिटनेस के लिए क्रेजी पुतिन हर साल अपने जन्मदिन पर इसके मैच में हिस्सा लेते हैं।

 

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk