नई दिल्ली (पीटीआई)। दिल्ली में पिछले दो हफ्ते से भारी ठंड पड़ रही है। दरअसल, साल 1901 के बाद सोमवार दिसंबर महीने का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ है। भारतीय मौसम ने बताया कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सिर्फ 9.4 सेल्सियस तक पहुंचा। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिन का तापमान साल के इस दिन के लिए सामान्य माना जाता है, जो लगभग आधा था। श्रीवास्तव ने कहा, 'दिसंबर महीने में आज सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।' आईएमडी ने कहा कि आया नगर मौसम केंद्र ने दिन का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं रिज ने 8.4, पालम ने 9, लोदी ने 9.2 डिग्री तापमान दर्ज किया।

Cold wave in Agra: ठंड के कारण रविवार तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

3 डिग्री के आसपास बना हुआ न्यूनतम तापमान

आईएमडी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में मौसम का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास बना हुआ है। राजधानी में 14 दिसंबर से गंभीर ठंड का अनुभव किया जा रहा है। शनिवार को, सफदरजंग वेधशाला ने दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, यह इस सीजन का सबसे कम तापमान था। अगले दिन, औसत न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। सोमवार को दिल्ली में घना कोहरा छा गया और न्यूनतम तापमान सफदरजंग वेधशाला में 2.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सफदरजंग और पालम वेधशालाओं द्वारा सुबह 8.30 बजे शून्य मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।

National News inextlive from India News Desk